जम्मू-कश्मीर में सेना पर फिर आतंकी हमला, एक जवान जख्मी
श्रीनगर।
कल अमेरिका में भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच बातचीत होनी है। इस वर्ता से ठीक एक दिन पहले यानी कि आज जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमला हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतनगर के पास श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर आतंकवादियों ने फायरिंग की है। फायरिंग के बाद सेना के जवानों ने फौरन पोजिशन ले लिया तो आतंकी फरार हो गए। id="toptextpromo">सूत्रों
ने बताया कि हमले में एक जवान घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिये नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इलाके की घेराबंदी करके पुलिस फरार आतंकियों की तलाश कर रही है। हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी रोक दिया गया था, जिसे अब बहाल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों की सेना के काफिले पर हमले की योजना थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मालूम
हो कि बुधवार को ही आतंकियों ने जम्मू में सैन्य ठिकानों हमला किया था। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी। एक दिन तक चले मुठभेड़ के बाद सेना ने सभी आतंकियों को मार गिराया था। हमले की जिम्मेदारी एक नए आतंकी संगठन 'शोहादा ब्रिगेड' ने ली थी।











Click it and Unblock the Notifications