पुलवामा के लासीपोरा में सेना की टीम पर आतंकी हमला, इलाके को घेरा गया
आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सेना की टीम पर हमला किया है। ये हमला पुलवामा के लासीपोरा में हुआ है और हमले के बाद इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। सेना ने इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है। इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।
पुलवामा। आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सेना की टीम पर हमला किया है। ये हमला पुलवामा के लासीपोरा में हुआ है और हमले के बाद इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है। सेना ने इस इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है। इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। पुलवामा में सेना ने सोमवार को सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया था जिसमें यहां के 20 गांवों को घेर लिया गया था। मंगलवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की टीम पर हमला किया था। उस हमले में चार जवान घायल हो गए थे।

इससे अलग सेना ने राजौरी सेक्टर में आतंकियों की ओर से घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को बुधवार को नाकाम किया है। एक आतंकी ने सेना पर फायरिंग की जिसके बाद उसे कार्रवाई में उसे तुरंत मार गिराया गया। आतंकी का शव पुलिस को सौंप दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications