पुलवामा में पुलिस पिकेट पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर
सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पिकेट पर हमला किया है। यह हमला पुलवामा के शादीपोरा में हुआ है और सुरक्षाबल आतंकियों को बराबर जवाब दे रहे हैं। हमले में अभी तक किसी भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
पुलवामा। सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस पिकेट पर हमला किया है। यह हमला पुलवामा के शादीपोरा में हुआ है और सुरक्षाबल आतंकियों को बराबर जवाब दे रहे हैं। हमले में अभी तक किसी भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से घाटी में रमजान माह के दौरान आतंकियों के खिलाफ हर तरह के ऑपरेशन को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के बाद से यह तीसरी आतंकी वारदात है।

राइफल छीनने की फिराक में थे आतंकी
पुलवामा के एसएसपी मोहम्मद असलम चौधरी ने ग्रेटर कश्मीर को जानकारी दी कि आतंकियों के एक समूह ने पुलिस पिकेट पर हमला किया है। उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी की ओर से तुरंत प्रतिक्रिया की वजह से आतंकी राइफल छीनकर भागने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी है। इस घटना में केस दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल जांच जारी है। इससे पहले शुक्रवार को नॉर्थ कश्मीर के कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर में सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया था। शनिवार तक यह एनकाउंटर जारी था और चार आतंकी मारे गए थे। ये सभी आतंकी मारे गए हैं वे एलओसी पार करके घाटी में घुसपैठ की कोशिशें कर रहे थे।
रमजान में सीजफायर का निर्णय
केंद्र सरकार की ओर से रमजान माह में सुरक्षाबलों को सीजफायर का आदेश दिया गया है लेकिन साथ ही उन्हें अधिकार भी दिया गया है। इसके तहत सुरक्षाबल लोगों की सुरक्षा के लिए निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। केंद्र सरकार की ओर से जब से घाटी में सीजफायर का आदेश दिया गया है तब से ही एलओसी पर फायरिंग की सिलसिला जारी है। मंगलवार और फिर शुक्रवार को आरएस पुरा, बिशना और अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में चार नागरिकों की मौत हो चुकी है और 12 घायल हैं। वहीं फायरिंग में बीएसएफ के जवान सीताराम उपाध्याय शहीद हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications