जम्मू कश्मीर के बडगाम में सीआरपीएफ दल पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

बडगाम। जम्मू कश्मीर के बडगाम में अज्ञात आतंकियों ने गुरुवार को सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) दल पर हमला कर दिया। जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। ये घटना बडगाम जिले के चादुरा इलाके की है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आतंकी हमले के बाद सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जवान ने दम तोड़ दिया है। वहीं ऐसी भी खबर है कि आतंकियों ने घायल जवान के हाथ से राइफल भी छीन ली और मौके से भाग गए।

Recommended Video

    Pulwama में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, बडगाम में CRPF का एक जवान शहीद | वनइंडिया हिंदी
    jammu kashmir, budgam, crpf, terrorist attack on crpf, terrorist attack on crpf in jammu kashmir, jammu kashmir cfpf terroritst attack, जम्मू कश्मीर, सीआरपीएफ, आतंकी हमला, बडगाम, जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ दल पर हमला, जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ दल पर आतंकी हमला

    रिपोर्ट्स के अनुसार, हमला सुबह करीब 7.45 बजे हुआ था। यहां सीआरपीएफ की तैनात यूनिट पर अचानक आतंकियों ने हमला कर दिया था। जब जवानों पर आतंकियों ने गोलीबारी की तो एएसआई रैंक का सीआरपीएफ अफसर घायल हो गया था। इसके बाद आतंकी उनकी राइफल छीनकर वहां से भाग गए। एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि आतंकी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। अब इन आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाश की जा रही है।

    भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने कहा, 'बडगाम के चादुरा में सुबह के वक्त मोटरसाइकिल पर सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ दल पर हमला किया था और एके राइफल लेकर भाग गए। क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। संयुक्त तलाशी अभियान जारी है।'

    बता दें बीते 24 घंटे में बडगाम जिले में हुआ ये दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले बीती रात आतंकियों ने ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल चेयरमैन की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। भूपेंद्र सिंह बडगाम के खाग से बीडीसी चेयरमैन थे। जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों में स्थानीय नेताओं पर हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। जुलाई और अगस्त में बडगाम और पास के जिलों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं की हत्याएं की गई थीं। कई भाजपा के नेताओं को भी निशाना बनाया गया था। कश्मीर में बीते कुछ समय से आतंकी हमलों की वारदातें बढ़ी हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की भी कई घटनाएं बीते दिनों में हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+