हरिद्वार से गिरफ्तार आतंकवादी को दिल्ली लेकर पहुंची IB, पठानकोट मामले में होगी पूछताछ
हरिद्वार। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने मंगलवार को हरिद्वार के पास से एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में ऐसा माना जा रहा है कि पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले से इसके तार जुड़े हो सकते हैं। यहीं नहीं आशंका तो ये भी जाहिर की जा रही है कि ये आतंकवादी हरिद्वार कुंभ में हमले की तैयारी में यहां आया था।

मालूम हो कि सोमवार को ही हरियाणा के मेवात से एक संदिग्ध आतंकी अब्दुल शमी को गिरफ्तार किया गया था। यह आतंकी झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। हरियाणा में आतंकी अब्दुल शमी के गिरफ्तारी से पुलिस को उन चारों आतंकियों के बारे में जानकारी दी जिसके बाद हरिद्वार से उन चारों आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications