आतंकियों के निशाने पर मोदी और आरएसएस के नेता

narendra modi
नयी दिल्ली। ताजा जानकारी के मुताबिक भाजपा के पीएम उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत आरएसएस के दर्जनों पदाधिकारी हैं आतंकवादियों के निशाने पर है। यह चौंकाने वाला खुलासा रायपुर में पकड़े गए आतंकवादियों से मिले एक महत्वपूर्ण दस्तावेज से हुआ है।

आतंकवादियों से मिले दस्तावेज में अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाने से जुड़े नेताओं की सूची शामिल है। उनके नाम एवं फोटो का एक ग्राफिक्स बना हुआ है, जिस पर बंदूक के निशान हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सभी नेता आतंकवादियों के निशाने पर हैं। पकड़े गए आतंकवादी विधानसभा चुनाव के दौरान किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस इस मामले में अभी और पूछताछ कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि राजधानी में पकड़े गए सिमी के दो आतंकवादी उमेर सिद्दीकी (35) एवं अब्दुल वाहिद (54) और इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादी अजीजुल्लाह (अजीज) के पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। इसमें एक दस्तावेज अरबी में लिखा हुआ है। जिसमें एक ग्राफिक्स बना हुआ है।

ग्राफिक्स में नरेन्द्र मोदी, आरएसएस के पदाधिकारी एवं अयोध्या में विवादित ढाचा ढहाने के मामले से जुड़े भाजपा नेताओं के नाम व फोटो हैं। नेताओं की फोटो पर बंदूक का निशान बना हुआ है। ऐसे में पुलिस कयास लगा रही कि ये सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+