'टेरर बोट' मैटर पर पाकिस्तान ने भारत को बताया क्रूर और गलत
इस्लामाबाद। 'टेरर बोट' पर कोस्टयार्ड के डीआईजी लोशाली के बयान के बाद पाकिस्तान को भी मुंह खोलने का मौका मिल गया है। उसने इस मुद्दे पर भारत की निंदा की है और उसे क्रूर कहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया है कि इस घटना ने फिर साबित कर दिया है कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है, भारत ने हमारे ऊपर निराधार आरोप लगाये हैं और हमारे चार निर्दोष लोगों की क्रूरता पूर्वक जान भी ले ली।
मालूम हो कि अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक डीआईजी कोस्ट गार्ड बीके लोशाली ने कहा है कि 31 दिसंबर की रात को उनके आदेश पर ही नाव में ब्लास्ट किया गया था, उन्होंने कहा कि मैं उस दिन गांधीनगर में था और मैंने उस रात आदेश देते हुए कहा था, नाव में आग लगा दो...हम उन्हें बिरयानी नहीं परोसना चाहते हैं, जिसके बाद नाव में आग लगा दी गई।
पाकिस्तान ने भारत को बताया क्रूर
हालांकि इस मुद्दे पर जब हंगामा मच गया तो लोशाली ने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था, मेरे बयान को मीडिया ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। वह अभियान मेरे अंतर्गत नहीं हुआ था। मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। हां मैने यह जरूर कहा है कि .हम उन्हें बिरयानी नहीं परोसना चाहते हैं। जिसके बाद रक्षा मंत्री ने मनोहर पार्रिकर ने कहा कि वो इस बात का सबूत देंगे कि उन्होंने झूठ नहीं बोला है और लोशाली के खिलाफ जांच भी होगी कि उन्होंने इस तरह से बेबुनियाद जवाब क्यों दिया है?
लोशाली ने दिया विवादित बयान फिर पलटे
गौरतलब है कि यह घटना 31 दिसंबर की रात की है जब कोस्ट गार्ड ने एक पाकिस्तानी नाव का पता लगाया था जो गुजरात में भारतीय जल सीमा में प्रवेश कर गई थी। इससे पहले कि कोस्ट गार्ड नाव को रोक पाती, इसमें धमाके के साथ आग लग गई और पूरी तरह पानी में डूब गई। नाव में आग लगा दो...हम उन्हें बिरयानी नहीं परोसना चाहते हैं।
पाक ने लगाये भारत पर हत्या का आरोप
नाव में चार लोग सवार थे और कोस्ट गार्ड की चेतावनी के बाद भी नाव नहीं रुकी, जिसके बाद इसमें धमाका हो गया। तब कहा गया था कि आतंकियों ने खुद नाव को उड़ाया। जिस पर रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा था कि पकड़े जाने के डर से आतंकवादियों ने यह किया है, हो सकता है कि आग लगाने से पहले सबने साइनाइड भी खायी हो।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन













Click it and Unblock the Notifications