हंगामा मचने के बाद 'टेरर बोट' पर लोशाली की सफाई, कहा मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा
नई दिल्ली। हंगामा मचने के बाद कोस्ट गार्ड के डीआईजी बीके लोशाली ने इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर को गलत बताते हुए कहा है कि मैंने यह कभी नहीं कहा कि नाव को आग लगा दो और ना ही मैंने नाव को आग लगाने का आदेश दिया था।
हां मैंने यह जरूर कहा था कि देश को नुकसान पहुंचाने वाले को बिरयानी नहीं खिलायी जानी चाहिए। मैं उस आप्रेशन का इंचार्ज भी नहीं था तो मैं कैसे इस तरह का कोई आदेश दे सकता हूं। मैं तो यह कह रहा हूं कि नाव में सवार लोगों ने खुद अपने आप को आग लगाई थी। मेरे बयान को इंडियन एक्सप्रेस ने तोड़-मरोड़ कर और गलत रूप में पेश किया है। मैंने ऐसा कुछ कहा नहीं है और ना ही किया है। इसलिए झूठी सरकार नहीं बल्कि झूठी खबर है।
झूठी सरकार नहीं बल्कि झूठी खबर है
मालूम हो कि अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक डीआईजी कोस्ट गार्ड बीके लोशाली ने कहा है कि 31 दिसंबर की रात को उनके आदेश पर ही नाव में ब्लास्ट किया गया था, उन्होंने कहा कि मैं उस दिन गांधीनगर में था और मैंने उस रात आदेश देते हुए कहा था, नाव में आग लगा दो...हम उन्हें बिरयानी नहीं परोसना चाहते हैं, जिसके बाद नाव में आग लगा दी गई।
गौरतलब है कि यह घटना 31 दिसंबर की रात की है जब कोस्ट गार्ड ने एक पाकिस्तानी नाव का पता लगाया था जो गुजरात में भारतीय जल सीमा में प्रवेश कर गई थी। इससे पहले कि कोस्ट गार्ड नाव को रोक पाती, इसमें धमाके के साथ आग लग गई और पूरी तरह पानी में डूब गई।
नाव में आग लगा दो...हम उन्हें बिरयानी नहीं परोसना चाहते हैं
नाव में चार लोग सवार थे और कोस्ट गार्ड की चेतावनी के बाद भी नाव नहीं रुकी, जिसके बाद इसमें धमाका हो गया। तब कहा गया था कि आतंकियों ने खुद नाव को उड़ाया। जिस पर रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा था कि पकड़े जाने के डर से आतंकवादियों ने यह किया है, हो सकता है कि आग लगाने से पहले सबने साइनाइड भी खायी हो।
-
Abdul Basit on India: 'हम दिल्ली-मुंबई को बनाएंगे निशाना', पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी -
Pakistan Terrorism: आतंक की नई राजधानी बना पाकिस्तान! अफगानिस्तान और नाइजीरिया को भी छोड़ा पीछे -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट













Click it and Unblock the Notifications