पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर बड़ा आतंकी हमला, 4 आतंकवादी मारे गए, 2 जवान शहीद

पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में एयरफोर्स बेस पर तड़के करीब 3:30 बजे एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। हमला पाकिस्तानी आतंकियों के एक ग्रुप ने किया है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिराया है। दो जवान भी शहीद हुए हैं। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है क्योंकि अभी भी दो आतंकी एयरबेस या फिर उसके आस-पास छिपे हुए हैं। एयरफोर्स की अपनी कमांडो टीम 'गरुड़' पूरे ऑपरेशन को संभाल रही है।

Terror attack on Pathankot Air Force base
जानकारी के मुताबिक‍ आतंकी सेना के वर्दी में आए थे। ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं। एक टॉप सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने वायु सेना बेस को नष्ट करने के उद्देश्य से हमला किया था लेकिन वो टेक्निकल एरिया तक पहुंचने से पहले ही ढ़ेर कर दिए गये। वहीं यह भी जानकारी मिल रही है कि आतंकी दो टुकड़ियों में एयरफोर्स स्टेशन में दाखिल हुए। एक टुकड़ी रेजिडेंशियल एरिया की तरफ चली गई तो दूसरी टेक्निकल एरिया की तरफ।

ये आतंकी आत्मघाती हमले की फिराक में थे। लेकिन जब हमले को अंजाम देने में नाकाम रहे तो आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंके और फिर जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। कुछ आतंकी एयरफोर्स स्टेशन के पास 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक बिल्डिंग में छुपे हुए हैं। वायुसेना के हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर निगरानी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि वायुसेना का यह स्टेशन मिग-29 और अटैक हेलीकॉप्टर का बेस है। यह पाकिस्तान की सीमा से सबसे करीब स्थित एयरफोर्स स्टेशन है। युद्ध की स्थिति में पूरी रणनीति को यहां से ही अंजाम दिया जाता है। 1965 और 1971 की लड़ाई में भी इस एयरफोर्स स्टेशन ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+