ईद पर ऊंट काटने को लेकर बवाल, राजौरी में हालात तनावपूर्ण
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों की पिटाई के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें ऊंट काटने के आरोप में पीटा है।

रिपोर्ट्स में मंगलवार को ईद के मौके पर राजौरी जिले के पालमा गांव में मुस्लिमों की ओर से ऊंट काटे जाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी।
बुधवार को अज्ञात लोगों के एक गुट ने ने मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों को पकड़कर पिटाई की। इसे लेकर समुदाय के लोगों में काफी गुस्सा है। मुस्लिम बहुल जिले में तनाव बढ़ने पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है।












Click it and Unblock the Notifications