#JNU row: पुलिस बोल रही है सरेंडर करो, आरोपी कह रहे हैं गिरफ्तार कर लो

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। जेएनयू कैंपस में भारत को बर्बाद करने जैसे देश विरोधी नारे लगने के मामले में कथित तौर पर देशद्रोह करार दिए गये उमर खालिद और उसके चार मित्र अचानक सामने आ गए। उनके सामने आने के बाद से ही दिल्‍ली पुलिस और जेएनयू प्रशासन में रस्‍साकशी जारी है।

Tense standoff at JNU, Delhi Police chief BS Bassi says all options open
दिल्‍ली पुलिस उमर खालिद को गिरफ्तार करने के बजाए उससे आत्‍मसमपर्ण करने को कह रही है। तो वहीं जेएनयू कैंपस के प्रशासनिक भवन के बाहर अपने साथियों संग बैठा उमर खालिद पुलिस को गिरफ्तार करने को कह रहा है। दूसरी तरफ जेएनयू के वीसी ने पुलिस को कैंपस में आने से मना कर दिया है।

पुलिस क्‍यों चाहती है सरेंडर करें छात्र

दिल्‍ली पुलिस का कहना है कि पांचों आरोपी छात्रों को पूछताछ में सहयोग देना चाहिए। अगर वो बेकसूर है तो साबित करें। असल में दिल्‍ली पुलिस अब किसी तरह‍ का बवाल नहीं चाहती है। दिल्‍ली पुलिस को यह पता है कि जेएनयू में दाखिल होते ही वहां के हालात खराब हो जाएंगे और कानून व्यवस्था को लेकर बखेड़ा खड़ा हो सकता है। पुलिस को किसी भी सूरत में बल का प्रयोग नहीं करने की हिदायत मिली हुई है।

वीडियो में सुनिए वापस आकर क्‍या कहा उमर खालिद ने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+