पहली बार बेबी बंप के साथ नजर आईं सानिया मिर्जा, सोशल पर खिलाड़ी की तस्वीरें VIRAL
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को हाल ही में पहली बार बेबी बंप के साथ कैप्चर किया गया। सानिया मिर्जा कहीं से मुंबई लौट रहीं थीं, जब वो कैमरे में कैद की गईं। काले रंग के सूट और गुलाबी चश्मे में सानिया पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था।
मुंबई। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को हाल ही में पहली बार बेबी बंप के साथ कैप्चर किया गया। सानिया मिर्जा कहीं से मुंबई लौट रहीं थीं, जब वो कैमरे में कैद की गईं। काले रंग के सूट और गुलाबी चश्मे में सानिया पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। सानिया मिर्जा ने अप्रैल में अपने प्रेगनेंट होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी।

सानिया मिर्जा हाल ही में पहली बार बेबी बंप के साथ नजर आईं। सानिया को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जब वो कहीं से लौट रहीं थीं। काले रंग के सूट में सानिया पर प्रेगनेंसी का ग्लो दिख रहा था। वो काफी खिली-खिली लग रहीं थीं। साथ ही उनके स्टाइलिश गुलाबी चश्मे ने सानिया के लुक को और आकर्षक बना दिया था। एयरपोर्ट से सानिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
खबरों की मानें तो सानिया और शोएब बेटी चाहते हैं। सानिया ने गोवा फेस्ट 2018 में एक कार्यक्रम में कहा था कि मैंने और मेरे पति ने अपने बच्चे को लेकर बात की है और हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा तो उसका सरनेम मिर्जा मलिक होगा। सानिया ने कहा था कि वो एक बेटी चाहती हैं और शोएब भी बेटी ही चाहते हैं।
सानिया मिर्जा ने 2010 में पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। दोनों विदेश में मिले थे, जब शोएब पाक टीम के साथ आए थे और सानिया टेनिस खेलने गई थीं। इसके बाद मुलाकातें बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया। सानिया और शोएब की ये पहली संतान होगी।
A post shared by Siddhesh Surve (@i_siddhesh619) on
A post shared by Red Ocean (@redoceanpr) on
A post shared by $ania_Mirza_Love (@saniamirza_love) on
ये भी पढ़ें: क्या अगले महीने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा?












Click it and Unblock the Notifications