Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

क्या अगले महीने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर नई खबर आई हैं। खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा अगले महीने सगाई कर सकती हैं। पिछले काफी वक्त से प्रियंका का अफेयर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर निक जोनस के साथ चल रहा है।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर नई खबर आई हैं। खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा अगले महीने सगाई कर सकती हैं। पिछले काफी वक्त से प्रियंका का अफेयर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर निक जोनस के साथ चल रहा है। दोनों फिलहाल गोवा में प्रियंका के परिवार के साथ छुट्टियां मना रही हैं, जिसकी तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

अगले महीने हो सकती है दोनों की सगाई!

अगले महीने हो सकती है दोनों की सगाई!

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिश्ता एक कदम आगे ले जा सकती हैं। बॉलीवुड के गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि प्रियंका निक से अगले महीने सगाई कर सकती हैं। जुलाई के अंत या अगस्त की शुरुआत में दोनों एंगेजमेंट कर सकते हैं। सगाई कहां होगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

गोवा में मना रहे हैं छुट्टियां

गोवा में मना रहे हैं छुट्टियां

फिलहाल तो दोनों गोवा में छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं। गोवा से प्रियंका और निक की तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गोवा की खूबसूरत वादियों में प्रियंका अपने ब्वॉयफ्रेंड निक, बहन परिणीति, बेस्टफ्रेंड तमन्ना दत्त और परिवार वालों के साथ छुट्टियां मना रही थीं। प्रियंका की बहन परिणीती ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बहन संग वीडियो शेयर किया था।

परिवार से मिलवाने निक को भारत लाईं प्रियंका

परिवार से मिलवाने निक को भारत लाईं प्रियंका

इससे पहले मुंबई में दोनों डिनर करने पहुंचे थे जहां फैंस और मीडिया ने उन्हें घेर लिया था। खबरों की मानें तो प्रियंका निक को मुंबई खास अपने परिवार से मिलवाने के लिए ही लाई हैं। वो चाहती हैं कि रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले उनका परिवार निक से अच्छे से मिल ले और उन्हें जान ले।

ऐसे शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता

ऐसे शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता

प्रियंका और निक के अफेयर की खबरें पिछले साल आनी शुरू हुईं थीं, जब दोनों ने साथ में मेट गाला में शिरकत की थी। प्रियंका ने इसपर सफाई देते हुए कहा था कि दोनों बस एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और ऐसे ही दोनों साथ में मेट गाला में आ गए, लेकिन अब इस बात पर मुहर लग चुकी है कि दोनों दोस्त से कहीं ज्यादा हैं। हाल ही में प्रियंका निक के साथ उनके कजिन की शादी में भी गई थीं।

Priyanka Chopra, Nick Jonas

ये भी पढ़ें: VIRAL: रणवीर सिंह के बचपन की फोटो देखकर दीपिका ने दिया ऐसा रिएक्शन

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+