महाराष्ट्र के ठाणे में आज से 10 दिन का पूर्ण लॉकडाउन शुरू, जानिए क्या खुला और क्या बंद रहेगा

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में गुरुवार से 10 दिन का पूर्ण लॉकडाउन शुरू हो गया है। अधिकारियों के अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा मुंबई से सटे दो अन्य क्षेत्रों में भी लॉकडाउन लगा है। ठाणे नगर निगम (टीएमसी), कल्याण डोंबीवली नगर निगम (केडीएमसी), मीरा भायंदर नगर निगम, और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) ने मिलकर ये फैसला लिया है। इन इलाकों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिसके बाद ये फैसला लिया गया है।

maharashtra, thane, lockdown, lockdown in thane, coronavirus, covid-19, covid-19 cases in thane, maharashtra thane, lockdown in thane, coronavirus cases in thane, coronavirus cases in maharashtra, maharashtra lockdown, महाराष्ट्र, लॉकडाउन, ठाणे, कोरोना वायरस, कोविड-19, ठाणे कोरोना वायरस लॉकडाउन, कोविड-19 केस ठाणे, ठाणे में लॉकडाउन

लॉकडाउन गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है और 12 जुलाई की सुबह 7 बजे तक रहेगा। इसके अलावा नवी मुंबई नगर पालिका और पनवेल नगर निगम भी 3 जुलाई की आधी रात से संपूर्ण लॉकडाउन लागू कर देंगे।

ठाणे में किन सेवाओं को मिलेगी मंजूरी-

  • जरूरी सेवाएं और मेडिकल इमरजेंसी को मंजूरी दी गई है। मरीज को किसी एक व्यक्ति द्वारा ही कैब या ऑटो रिक्शा से अस्पताल ले जाया जा सकता है।
  • बैंक, एटीएम, इंडिया पोस्ट, इंटरनेट और डाटा सेवाओं को मंजूरी दी गई है।
  • सभी जरूरी खाने-पीने के सामान और कच्चे राशन को मंजूरी दी गई है।

ठाणे में किन सेवाओं पर प्रतिबंध लगा है-

  • शहर के अंदर बसें, ऑटो रिक्सा और टैक्सी को चलाने की इजाजत नहीं है।
  • गैर जरूरी सेवाएं इस दौरान बंद रहेंगी।
  • मेडिकल और अन्य जरूरी सेवाओं के अलावा किसी भी वाहन की आवाजाही को मंजूरी नहीं है।

ठाणे के कलेक्टर राजेश नारवेकर ने बुधवार को कहा कि सड़क और बाजार वाले इलाकों में काफी भीड़भाड़ बढ़ गई थी। इसके अलावा स्वास्थ्य सिस्टम, पुलिस विभाग और जिला प्रशासन पर भी कोरोना वायरस महामारी के कारण काम काफी बढ़ गया है। जिसके चलते मामलों को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन दोबारा लगाना जरूरी है। इसी तरह के आदेश मीरा भायंदर में भी दिए गए हैं। बुधवार को ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 1322 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34,646 हो गई है।

कुल 34,646 मामलों में से ठाणे शहर में 9138 मामले, नवी मुंबई में 6823 मामले और कल्याण में करीब 7 हजार मामले सामने आए हैं। ठाणे जिले में अब तक इस वायरस से 1094 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 340 की मौत ठाणे शहर, 217 की नवी मुंबई, 120 की कल्याण और 145 की मौत मीरा भायंदर में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+