दिल्ली में बढ़ी ठंड,आज हो सकती है सर्दी की पहली बारिश
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सर्दी से लोगों का बुरा हाल है। बीते शुक्रवार को एक बार फिर से सर्दी बढ़ी है। ऐसे में शनिवार को ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आने शनिवार और रविवार को बारिश होने की संभावना है। इससे शहर में कंपकंपी बढ़ सकती है। इस बारिश के बाद सोमवार और बुधवार को घना कोहरा हो सकता है। बीते कई दिनों से भी दिल्ली में कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। जहां दिल्ली पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनें देरी से चल रही हैं वहीं फ्लाइट्स भी काफी डिले हैं।

शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 18.1 जबकि न्यूनतम 7.1 डिग्री दर्ज किया गया था। राजधानी में तेज हवा भी सर्दी को बढ़ा सकती है। दूसरी ओर हरियाणा और पंजाब में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। यही कारण है कि दिल्ली में शनिवार को बारिश हो सकती है। बारिश होने के कारण दिल्ली में एक से दो दिन के लिए प्रदूषण का स्तर घट जाएगा।
बता दें कि दिल्ली में ठंड से कोहरे ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल लगातार गिरते तापमान के चलते कोहरा बढ़ रहा है और कई सड़क हादसे हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: ठंड में धुंध की चादर में लिपटी राजधानी, प्रदूषण बढ़ा












Click it and Unblock the Notifications