सुपर स्‍टार जूनियर एनटीआर को हुआ कोरोना, बोले- चिंता ना करिए मैं बिल्‍कुल ठीक हूं

चेन्‍नई। तेलुगु फिल्‍मों के सुपर स्‍टार जूनियर एनटीआर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इस बात की जानकारी उन्‍होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्‍होंने कहा कि हाल फिलहाल में संपर्क में आए लोग अपना कोरोना टेस्‍ट करा लें। उन्‍होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार होम आइसोलेशन में है। जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर लिखा '' मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। कृप्‍या चिंता न करें, मैं बिल्‍कुल ठीक हूं। मैंने और मेरे परिवार ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और हम डॉक्‍टरों की देखरेख में सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।''

सुपर स्‍टार जूनियर एनटीआर को हुआ कोरोना, बोले- चिंता ना करिए मैं बिल्‍कुल ठीक हूं

उन्‍होंने अपने पोस्‍ट में आगे लिखा कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, मैं उन सभी से अपना टेस्ट कराने की गुजारिश करता हूं। सुरक्षित रहें। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'RRR- रानम, रौद्रम, रुधिरम' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में एक साथ 13 अक्टूबर को रिलीज होगी।

साउथ के ये सुपर स्‍टार हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव

  • डायरेक्टर एसएस राजामौली
  • राम चरण तेजा
  • वरुण तेज कोनिडेला
  • तमन्ना भाटिया
  • नागा बाबू
  • अलु अर्जुन
  • पवन कल्याण
  • कल्याण धेव
  • निवेथा थॉमस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+