स्वरा भास्कर का खुलासा, उसने मेरे कान पर किस किया और कहा 'आई लव यू बेबी'

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो भी एक बार कास्टिंग काउच की शिकार हुई थीं। स्वरा ने बताया कि वो एक मीटिंग के दौरान एक शख्स उनके पास आया, वो खुद को बड़े प्रोड्यूसर का मैनेजर बता रहा था। उसने मुझसे मेरे घर का पता पूछा। इसी दौरान उस शख्स ने कुछ ऐसा किया जो बेहद चौंकाने वाला था। स्वरा भास्कर ने इस बात का खुलासा इंडियन एक्सप्रेस के एक इवेंट एक्सप्रेस अड्डा में किया। स्वरा ने इस कार्यक्रम के दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसी दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।

कास्टिंग काउच पर बोलीं स्वरा भास्कर

कास्टिंग काउच पर बोलीं स्वरा भास्कर

स्वरा भास्कर ने बताया कि बड़े प्रोड्यूसर का मैनेजर बता रहे उस शख्स ने एक मीटिंग के दौरान ही अचानक मुझसे मेरे घर का पता पूछना शुरू कर दिया। उसके साथ मेरी ये मुलाकात बिना कोई जान-पहचान वाली थी। ऐसे में मैं उस मीटिंग से उठकर जाना चाहती थी इसी दौरान उस शख्स की हरकत और बढ़ गई। उसने मेरे कान पर किस करने की कोशिश की।

'खुद को बड़े प्रोड्यूसर का मैनेजर बता रहा था वो शख्स'

'खुद को बड़े प्रोड्यूसर का मैनेजर बता रहा था वो शख्स'

स्वरा भास्कर ने बताया कि इसके बाद भी वो शख्स बाज नहीं आया, उसने इस दौरान, 'आई लव यू बेबी' भी कहा। जब मैंने उस शख्स को दूर हटाने की कोशिश की तो उसने मेरे बालों को अपने मुंह में भर लिया। अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए स्वरा ने पूछा कि इस तरह की चीजें कास्टिंग काउच का हिस्सा ही है, है ना?"

स्वरा ने फेमिनिज्म पर भी रखी अपनी बात

स्वरा ने फेमिनिज्म पर भी रखी अपनी बात

स्वरा भास्कर ने फेमिनिज्म पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि फेमिनिज्म एक विचार है जिसके तहत जेंडर्स में समानता होनी चाहिए। बता दें कि स्वरा भास्कर की हाल में रिलीज हुई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। फिल्म को जहां चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं, वहीं ट्विटर पर कई यूजर्स ने इसके खिलाफ अभियान भी छेड़ दिया। फिल्म में स्वरा भास्कर के मास्टरबेट करते हुए एक सीन को उन्हें ट्रोल किया गया। हालांकि उन्होंने इन सभी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया।

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर रही हैं चर्चा में

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर रही हैं चर्चा में

इस सीन को लेकर एक इंटव्यू के दौरान स्वरा ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं की यौन इच्छाओं को अपराध माना जाता है। मुझे पता था कि शॉक वैल्यू तो होगी ही। उन्होंने कहा कि मास्टरबेशन एक नैचुरल चीज है, लेकिन चूंकी लोगों ने ऐसा पहले कभी देखा नहीं है, इसलिए उन्हें बात हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सीन को करने में काफी सावधानी बरती थी। उन्होंने इस बात का खास ख्याल रखा था कि फिल्म का वो सीन पोर्न क्लिप नहीं बल्कि कॉमेडी लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+