मशहूर एक्टर-कॉमेडियन वेणु माधव का 39 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली। तेलुगू फिल्मों के जानेमाने एक्टर वेणु माधव का बुधवार को निधन हो गया है। वो 39 साल के थे। वेणु को लिवर और किडनी में तकलीफ के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्‍टरों ने बताया कि वेणु ने बुधवार दोपहर साढ़े बारह बजे अंतिम सांस ली। वेणु ने फिल्मों में कॉमेडियन के तौर पर खास पहचान बनाई थी।

Telugu actor Venu Madhav Passes Away at 39

वेणु माधव की तबीयत बिगड़ने के बाद 7 सितंबर को उन्हें यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 22 सितंबर को उनका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। हालात बिगड़ने के बाद सिकंदराबाद के एक हॉस्पिटल में मंगलवार को उनको वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार दोपहर वेणु का निधन हो गया।

तेलुगू देशम पार्टी के चीफ और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। फिल्मी दुनिया के सितारों ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।

वेणु माधव आंध्र प्रदेश में नलगोंडा जिले के कोडाड में पैदा हुए थे। वेणु ने 1996 में फिल्मों में एंट्री की थी। वेणु ने करीब 200 तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया। पिछले कुछ सालों में, वेणु माधव ने राजनीति में रुचि दिखाते हुए तेलुगु देशम पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+