'धनिया और मेथी का फर्क बता दें राहुल गांधी', गुजरात CM विजय रूपाणी ने किया चैलेंज
नई दिल्ली। किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष के रुख को लेकर गुजरात सीएम विजय रूपाणी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। रूपाणी ने तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चैलेंज दे दिया कि वे धनिया और मेथी का फर्क बताकर दिखाएं।

रूपाणी ने कहा कि "देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्रेस के लोग अब किसान के नाम पर आंदोलन करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।"
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक विजय रूपाणी ने कहा "मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि अगर आप बता सकते हो तो बताओ की धनिया और मेथी में क्या फर्क होता है। बाकी सभी आपके ज्ञान के बारे में जानते हैं।"
कृषि कानून पर विपक्ष हमलावर
केंद्र द्वारा संसद में पारित किए गए तीनों कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष और केंद्र की मोदी सरकार में ठनी हुई है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगातार कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।
रूपाणी ने कहा कि मोदी सरकार वास्तव में किसानों के मुद्दे को हल करना चाहती है लेकिन कांग्रेस किसानों के नाम पर राजनीतिक फायदा लेना चाह रही है।












Click it and Unblock the Notifications