टेलीग्राम बना गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला ऐप
नई दिल्ली। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी लाने के बाद टेलीग्राम को लगातार फायदा हो रहा है। यूजर्स लगातार टेलीग्राम और सिग्नल जैसी मैसेजिंग ऐप की ओर जा रहे हैं। सेंसर टॉवर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, टेलीग्राम गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। टेलीग्राम गूगल प्ले स्टोर में नौवें स्थान से शीर्ष स्थान पर चला गया है। ऐप्पल के ऐप स्टोर पर टेलीग्राम चौथा सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाला ऐप है। सभी ऐप पर डाउनलोड के हिसाब से देखें तो टेलीग्राम सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप है।

जनवरी 2021 में टेलीग्राम दुनिया भर में सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला नॉन-गेमिंग ऐप था। 63 मिलियन से ज्यादा बार इसे इंस्टॉल किया गया। टेलीग्राम इंस्टाल करने वाले सबसे ज्यादा यूजर भारत से थे। जनवरी में टेलीग्राम को इंस्टॉल करने वाले 63 मिलियन में से भारत से 24 प्रतिशत थे। इसके बाद इंडोनेशिया के 10 प्रतिशत यूजर थे। इसके बाद बैन के बावजूद टिकटॉक भारत में इंस्टॉल हुआ।
व्हाट्सऐप की नई पॉलिसी के बाद हुई टेलीग्राम की चांदी
व्हाट्सऐप हाल ही में नई प्राइवेसी पॉलिसी लेकर आया है। नई पॉलिसी में फेसबुक और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन ज्यादा है और यूजर्स का पहले से ज्यादा डेटा फेसबुक के पास होगा। कंपनी ने नई पॉलिसी में कहा है कि हमारी सर्विस को ऑपरेट करने के लिए आप जो कंटेंट स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं। उसको यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले करने नॉन-एक्सक्लूसिव, रॉयल्टी फ्री और ट्रांसफरेबल लाइसेंस दिया जाता है। व्हाट्सऐप की ओर से कहा गया है कि हमारा मकसद पारदर्शिता को बरकरार रखना है और नए विकल्प बिजनेस को इंगेज रखने के लिए हैं ताकि वे अपने ग्राहकों की सेवा कर सकें और आगे बढ़ सकें। इन नए नियमों के बाद तेजी से यूजर्स व्हाट्सऐप छोड़ हैं, जिसका बड़ा फायदा टेलीग्राम को हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications