तेलंगाना: UNICEF हैदराबाद में युवाओं के लिए स्थापित करेगी भारत का पहला Y-Hub
UNICEF हैदराबाद में युवाओं के लिए भारत का पहला Y-Hub स्थापित करने जा रहा है। युवाओं और किशोरों में innovation और entrepreneurial skills को बढ़ावा देने के लिए तेलंगाना सरकार की ये पहल है।

तेलंगाना में नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र (strengthen the innovation ecosystem) को मजबूत करने में जुटी हुई है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को युवाओं और किशोरों में innovation और entrepreneurial skills को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ इंडिया के साथ मिलकर हैदराबाद में जल्द ही एक विशेष इनवोशन हब स्थापित कर रही है
वाई-हब के नाम से जाने जाने वाले इस इनोवेशन के आने से प्रदेश में युवाओं के बीच समस्या समाधान, रचनात्मकता और डिजाइन सोच, 21वीं सदी के कौशल, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। ये भारत का पहला युवा और किशोर केंद्रित इनोवेशन सेंटर होगा।
वाई-हब को स्थापित करने के लिए कुछ महीने राज्य सरकार ने योजना बनाई थी और शुक्रवार को यूनिसेफ इंडिया और युवाह के बीच हस्ताक्षर किए गए।
आईटी मंत्री के टी रामाराव, प्रमुख सचिव (आईटी) जयेश रंजन, तेलंगाना के मुख्य नवाचार अधिकारी डॉ. शांता थुटम, यूनिसेफ इंडिया के प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री और तेलंगाना स्टेट इनोवेशन सेल एजुकेशन लीड अपूर्व भास्कर दासम उपस्थित थे।
आईटी मंंत्री ने कहा "यह वास्तव में तेलंगाना के युवाओं और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हम छात्रों को स्कूल की उम्र से ही innovation और entrepreneurial skills को बढ़ावा देने के प्रयासों को मजबूत करने के लिए यूनिसेफ इंडिया के साथ साझेदारी करके खुश हैं। वाई-हब के माध्यम से हम तेलंगाना के हर बच्चे और युवाओं की सेवा करने के लिए यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे युवा लगातार आनंदमय तरीके से इनोवेशन करें और हम उनके लिए कल की समस्या समाधानकर्ता बनने के लिए अनुभवात्मक पद्धतियों को तैयार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications