Telangana Tunnel Collapse: मशीन में फंसा शव, सिर्फ एक हाथ दिखाई दे रहा, 7 लोग अब भी फंसे
Telangana Tunnel Collapse: तेलंगाना में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) परियोजना की सुरंग का एक हिस्सा 22 फरवरी को ढह गया था। सुरंग ढहने के 16 दिनों बाद रेस्क्यू टीम ने आखिरकार एक शव बरामद कर लिया। शव मशीन में फंसा हुआ है, जिसमें सिर्फ़ एक हाथ दिखाई दे रहा था।
रेस्क्यू टीम फिलहाल शव निकालने के लिए मशीन को काटने का काम कर रही हैं। इस बाबत एक अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'रविवार 09 मार्च को हमें मशीन में एक शव फंसा हुआ मिला, जिसका केवल एक हाथ ही दिखाई दे रहा था। बचाव दल फिलहाल फंसे हुए शव को निकालने के लिए मशीन को काट रही है।'

खबर के मुताबिक, बीते दिन राज्य के सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने बताया था कि खोजी कुत्तों ने खास जगह पर तेज गंध का पता लगाया है। पता चला है कि वहां तीन लोग मौजूद हैं। इसके बाद वहां पर जमा मलबा हटाया जा रहा था। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि शव उसी जगह मिला है या किसी अन्य जगह।
ध्वस्त सुरंग के भीतर लापता श्रमिकों का पता लगाने और बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए 11 मार्च से रोबोट का उपयोग करने की योजना बनाई है। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि सुरंग के अंदर पानी और कीचड़ बचाव कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से दुर्घटना स्थल पर अंतिम 70 मीटर तक रोबोट तैनात किए जाएंगे।
अधिकारियों की मानें तो मानव अवशेष का पता लगाने वाले खोजी कुत्तों (HRDDs) द्वारा पहचाने गए दो बिंदुओं पर खुदाई पांच फीट से आगे की जाएगी। क्योंकि,श्रमिक अब नष्ट हो चुकी सुरंग बोरिंग मशीन (TBM) की दूसरी परत में फंसे हो सकते हैं। इस दौरान राज्य के सिंचाई मंभी रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया।
साथ ही, तमाम संगठनों के अधिकारियों के साथ चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य के लिए तुरंत रोबोट तैनात करने का निर्देश दिया और घोषणा की कि इस प्रयास पर 4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सिंचाई मंत्री ने इस घटना को राष्ट्रीय आपदा बताया।
ये भी पढ़ें: Telangana Tunnel Rescue: तेलंगाना सुरंग में फंसे मजदूरों को लेकर आई बड़ी खबर, रेस्क्यू में मिली बड़ी सफलता












Click it and Unblock the Notifications