तेलंगाना के टी-हब और अमेरिका की डलास वेंचर कैपिटल के बीच एग्रीमेंट, स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा

अमेरिका और भारत स्थित क्रॉस-बॉर्डर फर्म- डलास वेंचर कैपिटल तेलंगाना सरकार की पहल- टी-हब के साथ प्रदेश की फंडिंग इकोसिस्टम को बढ़ावा देने की तैयारी कर रहा है।

Telangana T Hub

तेलंगाना में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए डलास वेंचर कैपिटल (DVC) ने डीवीसी इंडिया फंड और टी-हब के साथ साझेदारी की घोषणा की। साझेदारी 2023 में डीवीसी के फोकस का एक हिस्सा है। इसका मकसद स्टार्टअप्स को उनके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करना है। डीवीसी की मदद मिलने के बाद स्टार्टअप्स अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ा सकेंगी। इसके लिए डीवीसी मौजूदा और नई पोर्टफोलियो कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगा।

तेलंगाना सरकार में आईटी मंत्री के टी रामाराव ने कहा, टी-हब और डीवीसी इंडिया फंड के लॉन्च की साझेदारी का मकसद तेलंगाना को अग्रणी आईटी हब बनाना है। हमारे राज्य में बढ़ती मांगों को पूरा करने की काफी क्षमता है। तेलंगाना में पूरे भारत में सबसे अधिक स्टार्टअप को सफलता मिल सकेगी।

टी-हब के सीईओ श्रीनिवास राव महनकली ने कहा, "टी-हब हैदराबाद से बाहर स्थित योग्य भारतीय स्टार्टअप्स में तेलंगाना राज्य की निवेश क्षमता को सख्ती से बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। डीवीसी के साथ विशिष्ट संसाधनों तक पहुंच से सीखने का अवसर मिलेगा।

डीवीसी इंडिया फंड ने 5 स्टार्टअप्स में पहले ही निवेश कर चुकी है। डीवीसी के सह-संस्थापक अबिदाली नीमचवाला ने कहा, '2023 एक कठिन वृहद आर्थिक वातावरण होने जा रहा है। डीवीसी को उद्यमों को डिजिटल रूप से बदलने और समस्याओं को हल करने में मदद करने वाले स्टार्टअप के बारे में बहुत उम्मीदें हैं। टी-हब के कार्यक्रम के माध्यम से 2000 से अधिक स्टार्टअप्स प्रभावित हुए हैं। टी हब में 600 से अधिक वैश्विक और राष्ट्रीय कॉर्पोरेट साझेदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+