भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शख्स की हुई गिरफ्तारी, तेलंगाना की राजनीति में आ रखा है भूचाल
तेलंगाना पुलिस ने भीमराव अंबेडकर को मारने की बात कहने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। अरेस्ट हुए व्यक्ति की पहचान हमारा प्रसाद के रूप में हुई है।

संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक वीडियो जारी करने वाले शख्स को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान हमारा प्रसाद के रूप में हुई है, जो तेलंगाना का ही रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार हुए शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए और 505 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बीआर अंबेडकर को मारने की कही बात
आपको बता दें कि हमारा प्रसाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था, जिसमें उसने बीआर अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। वीडियो में प्रसाद साफ साफ कह रहा है कि जैसे गांधी को गोडसे ने मारा था, वैसे मैं भी अंबेडकर को मार देता। प्रसाद ने वीडियो में बीआर अंबेडकर की लिखी किताब को हाथ में लिया हुआ है। प्रसाद के इस वीडियो के बाद तेलंगाना में राजनीति गरमा गई है। बीएसपी के तेलंगाना प्रमुख आरएस प्रवीण कुमार प्रसाद पर कई कार्रवाई की मांग की है।
हमारा प्रसाद की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए हैदराबाद सिटी पुलिस ने कहा है, 'साइबर अपराध पुलिस स्टेशन ने हमरा प्रसाद को गिरफ्तार किया है। डॉ बीआर अंबेडकर को गाली देने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से वीडियो फॉरवर्ड करने पर एफआईआर 256/2023 यू / एस दर्ज की गई है।'
Today Cyber crime police station, Hyderabad City arrested Hamara prasad Registered FIR 256/2023 U/S 153A,505(2) IPC on abusing Dr. BR Ambedkar & forwarding videos through social media platforms. pic.twitter.com/sYCDPHrTjz
— Hyderabad City Police (@hydcitypolice) February 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications