Telangana News: रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण कल, शामिल होगा गांधी परिवार!
Telangana News: तेलंगाना में 7 दिसंबर की तारीख बेहद खास होने जा रही है। गुरुवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेवंत रेड्डी शपथ लेने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों की मानें तो इस शपथ समारोह में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल होंगे।
बीते दिन यानी मंगलवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया के सामने घोषणा की थी कि रेवंत रेड्डी तेलंगाना में कांग्रेस विधायक दल के नए प्रमुख होंगे।

अपने शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले रेवंत रेड्डी ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। बाद में उन्होंने पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी से भी मुलाकात की। उन्होंने सोनिया गांधी के आवास पर प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मुलाकात की।
कांग्रेस के लिए रेड्डी ने लिखी जीत की गाथा
राज्य में कांग्रेस की जडे मजबूत करने का पूरा श्रेय रेड्डी को जाता है। रेड्डी ने कांग्रेस का दामन थामने के बाद बीआरएस की 10 साल की मेहनत को कमजोर कर दिया। कांग्रेस के चुनाव में 64 सीटें जीतने के बाद रेड्डी को सीएम बनाने की मांग उठने लगी। सीएम फेस पर रेड्डी के नाम को शुरू से प्राथमिकता मिली।
119 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 64 सीटें जीतने के बाद कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बना रही है। इस बार चुनाव में के. चन्द्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति को करारी हार का सामना करना पड़ा। बीआरएस को सिर्फ 39 सीटें मिलीं। 10 साल से सत्ता की कुर्सी पर बैठी बीआरएस की पिंक लहर तेलंगाना के लोगों पर कुछ खास असर नहीं कर सकी।












Click it and Unblock the Notifications