'तेलंगाना में कांग्रेस BRS, BJP और AIMIM से लड़ रही, मोदी अपनों पर नहीं करते हमला', राहुल गांधी ने साधा निशाना

तेलंगाना में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सिर्फ बीआरएस से नहीं लड़ रही है, वह बीआरएस, बीजेपी और एआईएमआईएम से लड़ रही है। यह अपने आप को अलग-अलग पार्टियां कहती हैं। लेकिन, यह सभी एक साथ मिलकर काम कर रही है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रत्येक विपक्षी नेता के खिलाफ कोई न कोई मामला है। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग सभी विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। लेकिन, तेलंगाना के सीएम के खिलाफ कोई मामला नहीं है और न ही एआईएमआईएम नेताओं के खिलाफ। पीएम नरेंद्र मोदी कभी भी अपने लोगों पर हमला नहीं करते हैं।

Telangana News Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि वह आपके सीएम और एआईएमआईएम पार्टी को अपना मानते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है। उन्होंने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन, उनके खिलाफ कोई मामला नहीं है। हम बीआरएस पार्टी को 'बीजेपी रिश्तेदार समिति' कहते हैं। इतना ही नहीं अपने संबोधन में राहुल ने तेलंगाना की जनता को 6 गारंटियां दीं। आइए जानते हैं क्या वो गारंटियां ?

ये हैं वो गारंटियां

1- महालक्ष्मी गारंटी

Recommended Video

    कांग्रेस BRS,BJP और AIMIM से लड़ रही,मोदी अपनों पर नहीं करते हमला', राहुल गांधी ने साधा निशाना
    • महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की वित्तीय सहायता।
    • 500 रुपए में एलपीजी कनेक्शन।
    • सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा।

    2-रायथु भरोसा गारंटी

    • किसानों को सलाना 15000 की वित्तीय सहायता।
    • खेतिहर मजदूरों को 12000 की सहायता।
    • धान की फसल पर 500 रुपए का बोनस।

    3-गृह ज्योति गारंटी

    • सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली।

    4-इंदिरम्मा इंदु गारंटी

    • बेघरों को मकान और 5 लाख रुपए की सहायता।
    • तेलंगाना आंदोलन सेनानियों को 250 वर्क गज के प्लॉट।

    5-युवा विकासम गारंटी

    • छात्रों को 5 लाख रुपए के विघा भरोसा कार्ड।
    • हर मंडल में एक तेलंगाना इंटरनेशनल स्कूल।

    6-चेयुथा गारंटी

    • 10 लाख रुपए का राजीव आरोग्यश्री बीमा।
    • 4 हजार रुपए मासिक पेंशन।

    Sandhya Bisht
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+