तेलंगाना: के. कविता बोलीं, फर्जी चुनाव सर्वेक्षणों का बीआरएस पर नहीं पड़ेगा कोई असर

एमएलसी के कविता ने तेलंगाना में तीसरी बार बीआरएस के सत्ता काबिज होने का विश्वास जताते हुए कहा कि मनगढ़ंत चुनावी सर्वेक्षणों के बजाय किसानों और महिलाओं की राय अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने महाराष्ट्र के सोलापुर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, तेलंगाना विधानसभा चुनाव में इस बार भी लड़ाई एकतरफा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान तरह-तरह के ओपिनियन पोल कराए जा रहे हैं।

Telangana K Kavita says fake election surveys will have no impact on BRS

उन्होंने कहा कि, टीवी स्टूडियो के एसी कमरों में बैठकर किए गए जनमत सर्वेक्षण बिल्कुल भी मायने नहीं रखते। किसानों और महिलाओं की राय महत्वपूर्ण होती है। कविता ने याद दिलाया कि पिछले दो चुनावों में भी कुछ फर्जी जनमत सर्वेक्षण आयोजित किए गए थे। अंततः बीआरएस ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। उन्होंने कहा, इस बार भी पार्टी पिछले प्रदर्शनों की दोहराएगी।

कविता ने याद दिलाया कि पिछली बार तेलंगाना में 105 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। आगामी चुनावों में भाजपा की किसी भी विधानसभा क्षेत्र में जमानत नहीं बचेगी।

उन्होंने कहा कि, तेलंगाना में भाजपा के लिए कोई जगह नहीं है।" कांग्रेस के घोषणापत्र पर कविता ने आरोप लगाया कि सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने बीआरएस सरकार की योजनाओं की नकल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+