तेलंगाना सरकार के 1 सितंबर से स्कूलों को खोलने के फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

हैदराबाद, 31 अगस्त: तेलंगाना हाईकोर्ट ने 1 सितंबर से शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने एक हफ्ते के लिए राज्य सरकार के स्कूलों को खोलने के फैसले पर रोक लगाई है। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने कहा कि एक सितंबर से एक हफ्ते के लिए ऑफलाइन क्लास यानी कक्षा में आना अनिवार्य नहीं होंग। हाईकोर्ट ने इसके साथ ही राज्य सरकार को 4 अक्टूबर तक प्रदेश में स्कूलों को फिर से खोलने के लिए किए गए उपायों पर एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए भी कहा है।

Telangana HC

Recommended Video

    Coronavirus Update: Telangana में 1 September से नहीं खुलेंगे स्कूल, HC ने लगाई रोक | वनइंडिया हिंदी

    कोर्ट ने आदेश दिया कि किसी भी निजी या सरकारी स्कूल में केजी से कक्षा 12 तक के किसी भी छात्र को 1 सितंबर से शारीरिक कक्षाओं में भाग लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाएग और स्कूल ना आने वाले छात्रों पर कोई फाइन नहीं किया जाएगा ना ही कोई दूसरी कार्रवाई होगी। स्कूलों को छात्रों पर एक्शन ना लेने को तो हाईकोर्ट ने कहा ही है, साथ ही सरकार को भी ऐसे शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को कहा है, जो ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन नहीं करेंगे। शैक्षणिक संस्थान अपने हिसाब से यह तय कर सकते हैं कि ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू करना है या ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखना है।

    राज्य सरकार ने लिया था स्कूल खोलने का फैसला

    तेलंगाना की सीएम चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस सरकार ने बीते हफ्ते ये ऐलान किया था कि 1 सितंबर से आंगनबाडी केंद्रों सहित राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश पर कोरोन वायरस को लेकर जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करते हुए डेढ़ साल से अधिक समय से बंद शिक्षण संस्थानों को खोलने को कहा था।

    इन राज्यों में भी खुल रहे हैं 1 सितंबर से स्कूल

    एक सितंबर से कई राज्यों ने स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 सितंबर से कक्षा 9-12वीं के लिए स्कूल फिर से खुलेंगे। जबकि 6-8वीं के लिए 8 सितंबर से फिर से शुरू खोले जा रहे हैं। कक्षाओं में अधिकतम 50 प्रतिशत उपस्थिति की अनुमति होगी। तमिलनाडु सरकार ने 6 अगस्त को घोषणा की थी कि कक्षा 9-12वीं में छात्रों के लिए 1 सितंबर से स्कूल खोले जा रहे हैं। कक्षा में 50 फीसदी छात्र ही रहेंगे।

    राजस्थान में प्राइवेट और सरकारी स्कूल अप्रैल के बाद पहली बार फिर से 1 सितंबर से खुलेंगे। स्कूल में एक ही समय में सभी छात्रों के इकट्ठा होने से बचने के लिए अलग-अलग क्लॉस बैठने के लिए कहा गया है। मध्य प्रदेश में कक्षा 6-8वीं के स्कूल भी 1 सितंबर से खोले जा रहे हैं। वहीं 9 से 12वीं तक के स्कूल हर दिन चलेंगे। कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए स्कूल 26 जुलाई से खोले गए थे। वहीं कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र 5 अगस्त से स्कूल जा रहे हैं।

    मेघालय के शहरी क्षेत्रों में कक्षा 9-12वीं के स्कूल 1 सितंबर से खोले जाएंगे। इसके साथ-साथ मेघालय में सभी कॉलेज फिर से शुरू हो जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल 6-12वीं के लिए शुरू होंगे। गुजरात में 2 सितंबर से 6 से 8वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं। 24 अगस्त को सरकार ने इस बात की घोषणा की थी। राज्य में 9 से 12वीं तक की कक्षाएं 26 जुलाई से चल रह हैं।

    दिल्ली: कक्षाएं शुरू करने को लेकर सरकार ने जारी की गाइडलाइन, हर स्कूल में बनाया जाएगा क्वारंटीन सेंटर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+