तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने दिया इस्तीफा, जानें कहां से लड़ सकती हैं लोकसभा चुनाव?
Tamilisai Soundararajan Resigns: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने 18 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तमिलिसाई सुंदरराजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज त्यागपत्र भेजा है। तमिलिसाई सुंदरराजन के लोकसभा चुनाव-2024 लड़ने की संभावना है।
तमिलिसाई सुंदरराजन भारतीय जनता पार्टी (BJP) तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। भाजपा तमिलिसाई सुंदरराजन को दक्षिण चेन्नई, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन या कन्याकुमारी से चुनाव लड़ा सकती है।

राजभवन ने अधिकारिक बयान में कहा गया है, कि, ''तेलंगाना की माननीय राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा भारत के माननीय राष्ट्रपति को सौंप दिया गया है।''
तमिलिसाई सुंदरराजन का इस्तीफा उस दिन आया है, जब पीएम नरेंद्र मोदी तेलंगाना के जगतियाल में एक चुनावी रैली कर रहे हैं और आज शाम को तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक रोड शो करने वाले हैं।
सक्रिय राजनीति में लौटना चाहती हैं तमिलिसाई सुंदरराजन
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद तमिलिसाई सुंदरराजन ने पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से भी इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक 17 मार्च को चली चिलकलुरिपेट की एनडीए (NDA) बैठक में शामिल होने के बाद पीएम मोदी हैदराबाद लौटे थे और राजभवन में ही ठहरे थे।
कहा जा रहा है कि इसी दौरान पीएम मोदी ने तमिलिसाई सुंदरराजन से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था। जिसके बाद तमिलिसाई सुंदरराजन ने इस्तीफा दिया है।
एक अधिकारी ने कहा, ''उन्हें तमिलनाडु या पुडुचेरी से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।''
अधिकारी ने कहा कि तमिलिसाई ने पीएम मोदी को सूचना देने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है। तमिलिसाई सुंदरराजन ने लोकसभा चुनाव लड़कर सक्रिय राजनीति में लौटने की इच्छा जताई है।












Click it and Unblock the Notifications