तेलंगाना: हैदराबाद में फ्लाईओवर का स्लैब गिरा, 8 लोग घायल

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ, जहां एक फ्लाईओवर का स्लैब गिर गया। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक एलबी नगर इलाके में एक फ्लाईओवर का काम चल रहा था। तभी अचानक उसका स्लैब गिर गया। इस घटना में 8 लोग घायल हुए। जिसमें दो लोगों के सिर में चोट आई है।

Hyderabad

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घायलों को तुरंत सिकंदराबाद के केआईएमएस अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उनका इलाज जारी है। इसके अलावा धारा 337 के तहत मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही। कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ हो रही है।

SRDP प्लान का है हिस्सा
ये फ्लाईओवर रणनीतिक सड़क विकास योजना (SRDP) का हिस्सा है। जिसे GHMC द्वारा चलाया जा रहा। रात करीब 3.30 बजे अंतिम परत डाली जा रही थी। तभी अचानक से स्लैब टूट गया। घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में करवाया जा रहा।

एक चश्मदीद के मुताबिक एलबी नगर काफी व्यस्त इलाका है। वहां पर दिन में काफी भीड़भाड़ रहती है। अगर ये हादसा दिन में हुआ होता, तो काफी ज्यादा नुकसान हो सकता था।

दिल्ली में हुआ था हादसा
अभी हफ्तेभर पहले दिल्ली में भी एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर गया था। जिसमें दबने से एक मजदूर की मौत हुई। इसके अलावा कई उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना कापसहेड़ा थाना इलाके में घटी थी। ये फ्लाईओवर एक्सप्रेस-वे लिंक रोड पर बन रहा था। हादसे के वक्त फ्लाईओवर के नीचे एक जेसीबी भी खड़ी थी, जो इसकी चपेट में आ गई। हालांकि घटना के तुरंत बाद पुलिस ने साइट सुपरवाइजर और साइट मैनेजर को हिरासत में लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+