तेलंगाना ऊर्जा मंत्री ने किया अगाह- कांग्रेस पर विश्वास किया तो ये राज्य को अंधकार युग में धकेल देगा
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम घोषित होगा। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक का रही है वैसे-वैसे सत्तारूढ़ बीआरएस का हमला विपक्षी पार्टियों पर तेज होता जा रहा है। अब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री जगदीश रेड्डी ने कांग्रेस के चुनावी वादों पर हमला बोलते हुए कहा अगर कांग्रेस तेलंगाना में सरकार में आती है तो यहां के लोगों को भी कर्नाटक के जैसे बिजली संकट झेलना पड़ेगा।

तेलंगाना के ऊर्जा मंत्री ने दावा किया कि कर्नाटक के किसान एक दिन में कम से कम पांच घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर सड़ाकें पर उतर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर किसान बिजली उपकेंद्रों के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।
तेलंगाना भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री जगदीश रेड्डी ने तेलंगाना के लोगों को अगाह किया कि अगर कांग्रेस को वोट आप देंगे तो तेलंगाना का हाल भी कर्नाटक के जैसा होगा।
मंत्री ने दावा किया कि कर्नाटक वर्तमान समय में गंभीर बिजली संकट का सामान कर रहा है। उन्होंने कहा कर्नाटक में किसानों को 10 घंटे गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार पांच घंटे भी गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति नहीं कर पा रही है।
जगदीश रेड्डी ने कहा विकास इंजन की सरकार का दावा करने वाली कांग्रेस के शसान में बेंगलुरु सहित कर्नाटक के सभी शहर इन बिजली कटौती से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा तेलंगाना के लोगों को अपनी स्थिति की तुलना कर्नाटक के लोगों से करनी चाहिए। कांग्रेस पर विश्वास करना, केवल राज्य को अंधकार युग में धकेल देगा।
उन्होंने कहा कर्नाटक में किसान दिन में कम से कम पांच घंटे बिजली की आपूर्ति की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं और उप-स्टेशनों के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि रात के समय बिजली की रोशनी नहीं होने पर मगरमच्छों, सांपों और बिच्छुओं होने का खतरा होता हैं जिसकी जानकारी किसानों ने अधिकारियों को दी। इतना ही नहीं खेतों में पकड़े गए मगरमच्छों को भी सब-स्टेशनों में छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications