तेलंगाना विधानसभा चुनाव: 119 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, PM मोदी ने की रिकॉर्ड मतदान की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लोगों से तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से भी मतदान करने की अपील की है।

पीएम मोदी ने लिखा, ''मैं तेलंगाना की अपनी बहनों और भाइयों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आह्वान करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं।''
I call upon my sisters and brothers of Telangana to vote in record numbers and strengthen the festival of democracy. I particularly urge young and first time voters to exercise their franchise.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2023
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील की है। अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, ''केवल भ्रष्टाचार मुक्त और गरीब समर्थक सरकार ही तेलंगाना की समृद्धि के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर सकती है। मैं तेलंगाना के लोगों से अपील करता हूं कि वे एक ऐसी सरकार बनाने के लिए बड़ी संख्या में आएं, जिसकी प्राथमिकता सशक्तिकरण हो ना कि तुष्टिकरण।''
वहीं आज हैदराबाद में मौजूद केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने कहा, "भारत के प्रजातंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण हथियार है। इस अधिकार का पूरा-पूरा उपयोग होना चाहिए... जो व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार का उपयोग नहीं करता उसे आलोचना करने का अधिकार नहीं है। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मतदान करना हमारी जिम्मेदारी और अधिकार है इसलिए बाहर निकलकर मतदान कीजिए। तेलंगाना में अच्छी सरकार लाने की जिम्मेदारी आप सबकी है... "
तेलंगाना में 3 करोड़ 26 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का बार इस बार प्रयोग करेंगे। तेलंगाना में 35, 655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से 12 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों को संवेदनशील बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications