तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोटिंग, जानिए पूरा चुनावी शेड्यूल
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर दिया। चुनाव आय़ोग ने इन पांच राज्यों के चुनाव को तीन भागों में विभाजित किया है। जहां छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 12 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान होगा। तेलंगाना में सीएम केसी राव ने समय से पहले विधानसभा भंग कर दी थी।

इस समय तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) सत्ता में है और के. चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सितंबर 2018 में विधानसभा भंग कर दी, जिससे यहां समय से 9 महीने पहले चुनाव होंगे। यहां TRS के खिलाफ कांग्रेस-TDP के गठबंधन की सुगबुगाहट है। राज्य में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। अभी TRS के पास 90 सीटें, कांग्रेस के पास 13 और अन्य के पास 16 सीटें हैं।

आपको बता दें कि राज्य के 31 जिलों में विधानसभा की कुल सीटें 119+1 सीटें हैं, जिसमें से 119 पर चुनाव होता है, वहीं 1 एंग्लो-इंडियन मनोनीत होता है। इस बार तेलंगाना का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। इस बार के चुनाव में टीआरएस और कांग्रेस के अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और आंध्र की सत्ताधारी पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) भी चुनाव में शामिल हो रही है।
तेलंगाना
नोटिफिकेशन: 12 नवंबर
नॉमिनेशन की आखिरी तारीख : 19 नवंबर
नॉमिनेशन की स्क्रूटनी : 20 नवंबर
नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख : 22 नवंबर
वोटिंग : 7 दिसंबर
चुनाव के नतीजे: 11 दिसंबर












Click it and Unblock the Notifications