Telangana election: राहुल गांधी ने तेलंगाना में उठाया 'परिवारवाद' का मुद्दा, KCR को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना की एक रैली में मुख्यमंत्री केसीआर पर परिवार के लिए काम करने और राज्य की जनता को उपेक्षित छोड़ने का आरोप लगाया है। यही नहीं कांग्रेस ने दावा किया है कि अगर अबकी बार भी राज्य में उन्हें सीएम बनने का मौका मिल गया तो वह अपने रिश्तेदारों को भी मंत्रिमंडल में ले आएंगे।

बीजेपी, कांग्रेस के गांधी परिवार पर परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाती है। लेकिन, तेलंगाना के कोल्लापूर की एक रैली में मंगलवार को राहुल गांधी और प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने सीएम केसीआर पर इसको लेकर हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

rahul gandhi on kcr nepotism

Recommended Video

    राहुल गांधी ने तेलंगाना में उठाया 'परिवारवाद' का मुद्दा, KCR को लेकर कांग्रेस का बड़ा दावा

    अबकी बार रिश्तेदारों को मंत्रिमंडल में लाएंगे केसीआर- कांग्रेस
    रेवंत रेड्डी ने कहा है,'बीआरएस ने हमें लूटा है। वह कह रहे हैं कि उन्हें (केसीआर को) अब तीसरी बार सीएम बनाएं। आपका परिवार पहले ही मंत्रालय संभाल रहा है। अगर आप तीसरी बार सीएम बन जाते हैं, तो क्या रिश्तेदारों को भी मंत्रालयों में ले आएंगे? अगर वे तीसरी बार सत्ता में आ गए तो तेलंगाना को तबाह कर देंगे।'

    बीजेपी-बीआरएस ने तेलंगाना के लोगों का 1 लाख करोड़ रुपए लूटा-राहुल गांधी
    वहीं राहुल गांधी ने कहा, 'जहां एक तरफ आपके सीएम हैं, उनका परिवार है और वहीं दूसरी तरफ तेलंगाना की जनता, माताएं, बहनें और बेरोजगार युवा हैं। दोराला सरकार के दो सबसे बड़े चिन्ह हैं, जिसे तेलंगाना के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं और इसके बारे में आपको हर रोज सुनने को मिलता है। कलेश्वरम प्रोजेक्ट सबसे बड़ा धोखा है.....बीजेपी-बीआरएस ने तेलंगाना के लोगों से 1 लाख करोड़ रुपए लूटा है। '

    2040 तक तेलंगाना के हर परिवार को प्रत्येक साल 31,500 रुपए देने होंगे-राहुल
    यही नहीं राहुल ने दावा किया कि 'सिर्फ कर्ज चुकाने के लिए तेलंगाना के हर परिवार को प्रत्येक साल 2040 तक करीब 31,500 रुपए चुकाने होंगे। कांग्रेस पार्टी ने भी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट दिए हैं.....हमारे प्रोजेक्ट को देखिए और फिर कलेश्वरम प्रोजेक्ट को देखिए.......'

    उन्होंने कहा, 'आपने तेलंगाना का सपना देखा था....आपने प्रजला सरकार का सपना देखा था.....आप दोराला सरकार नहीं चाहते थे....आप जब तेलंगाना के लिए लड़े, अपना खून बहाया.... क्रांति लाई.... तब आप प्रजला तेलंगाना के लिए लड़ रहे थे..... न कि दोराला तेलंगाना के लिए......कांग्रेस पार्टी आपके सपनों को पूरा करने जा रही है......'

    वहीं रेवंत रेड्डी ने कहा कि 'आज केसीआर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं....वे कह रहे हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आ गई, तो रायथु बंधु को बंद कर देगी.....क्या आपको दिमाग है? हमारी गारंटी कहती है कि हम आपको 15,000 रुपए देंगे, आपके 10,000 रुपए की जगह......'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+