भाजपा विधायक राजा सिंह का निलंबन रद्द किए जाने पर ओवैसी का कटाक्ष- नूपुर शर्मा को भी पीएम का आर्शीवाद मिलेगा

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 से पहले गोशामहल विधायक राजा सिंह के निलंबन को भाजपा ने रद्द कर दिया है। राजा सिंह के निलंबन को वापस लिए जाने पर एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा की आलोचना की है। ओवैसी ने कहा नफरत फैलाने वाला भाषण भाजपा के प्रचार का सबसे तेज तरीका है।

owasi

बता दें पैगंबर के खिलाफ निंदनीय टिप्पणी करने के आरोप में गोशामहल विधायक राजा सिंह को गिरफृतार किया गया था। भाजपा द्वारा राजा सिंह का निलंबन वापस लेने पर कटाक्ष करते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि नूपुर शर्मा को भी पीएम नरेंद्र मोदी से 'आशीर्वाद' मिलेगा।

बता दें बीजेपी नेता नूपुर शर्मा और विधायक राजा सिंह ने इस साल की शुरुआत में ईशनिंदा पर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद जमकर बवाब मचा था।

एक्स सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा नेता राजा सिंह का निलंबन रद्द किए जाने की आलोचना करते हुए लिखा नरेंद्र मोदी ने अपने प्रिय "फ्रिंज एलिमेंट" को पुरस्कृत किया है। पूरा यकीन है कि नूपुर शर्मा को भी पीएम का आशीर्वाद मिलेगा. मोदी की भाजपा में नफरत फैलाने वाला भाषण प्रचार का सबसे तेज़ तरीका है।''

गौरतल है कि रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची को जारी करने से कुछ समय पहले ही भाजपा ने गोशामहल के विधायक राजा सिंह निलंबन रद्द कर दिया था। इतना ही नहीं राजा सिंह को उनके ही निर्वाचन क्षेत्र गोशामहल से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। जिस पर ओवैसी आग-बबूला हो गए हैं।

ओवैसी के अलावा तेलंगाना में मजलिस बचाओ तहरीक (एमबीटी) के प्रवक्ता अमजदुल्ला खान ने दावा किया कि विधायक राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है, उन्‍हें निलंबित इसलिए किया गया था कि क्‍योंकि वो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे और उन्हें गाली दे रहे थे। उन्‍होंने बताया उन सभी ने इसके बारे में नेतृत्व से शिकायत की और अवसर की प्रतीक्षा की। जब उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ निंदनीय टिप्पणी की, तो उन्होंने इसे एक बहाने के रूप में लिया और उन्हें निलंबित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+