तेलंगाना चुनाव: केटीआर ने राहुल गांधी को अपनी कमजोरियों पर काम करने की दी सलाह
तेलंगाना विधानसभ चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा मतदान की तारीख के करीब आते ही बीआरएस और कांग्रेस के बीच चुनावी जंग तेज होती जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ बीआरएस को भाजपा की 'बी' टीम बताया जिस पर बीआरएस नेता केटीआर ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने कहा कि कांग्रेस सांसद कई अन्य दलों को भाजपा की 'बी' टीम करार दे रहे थे और उन्हें अपनी कमजोरियों पर काम करने का सुझाव दिया।
बीआरएस नेता केटीआर ने कहा
यह स्पष्ट था कि कांग्रेस भाजपा को हराने में असमर्थ थी। यदि नहीं, तो उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात में भाजपा को हराना चाहिए, उन्होंने कहा, तेलंगाना में, बीआरएस भाजपा को हराने में सक्षम था लेकिन राहुल गांधी इसमें बाधा डाल रहे थे। इसीलिए मैं कहता हूं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सबसे बड़ी संपत्ति हैं।
ये बात केसीआर ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा
कांग्रेस और भाजपा दोनो हीं राजनीतिक दल चाहते हैं कि कोई तीसरी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर उभरे। उन्होंने कहा यहां तक कि महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में बीआरएस की जीत के असर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ये नहीं चाहते कि तेलंगानाम के चुनाव में बीआरएस और उसके मुखिया के चंद्रशेखरा राव चुनाव ना जीतें।
इसके साथ ही केटीआर ने दावा किया कि बीआरएस आगामी चुनावों में अपने पिछले रिकॉर्ड तोड़ देगा और लगातार तीसरी बार जीत हासिल करते हुए राज्य में सत्ता पर काबिज होने की हैट्रिक लगाएगी। इसके साथ ही केटीआर ने बताया राज्य में जीत के बाद बीआरएस महाराष्ट्र में भी अपनी गतिविधियां तेज करेगी।












Click it and Unblock the Notifications