तेलंगाना चुनाव: जना रेड्डी ने किया दावा- कांग्रेस चुनाव जीतती है तो उन्‍हें बनाया जा सकता है मुख्‍यमंत्री

तेलंगाना विधान सभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 30 नंवबर को होगा। जहां कांग्रेस पार्टी अपनी छह दमादार गारंटियों के बलबूते अपनी जीत को लेकर आश्वत नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस के एक वरिष्‍ठ नेता के जना रेड्डी ने स्‍वयं को मुख्‍यमंत्री पद का मजबूत दावेदार बता दिया है। बुधवार को के. जना रेड्डी ने कहा है कि अगर कांग्रेस नवंबर में चुनाव जीतती है तो उसने पार्टी तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की पेशकश की जा सकती है।

K. Jana Reddy

पूर्व मंत्री ने ने कहा वह पद के पीछे नहीं हैं बल्कि पद उनके पीछे आएगा।हालांकि आपको बता दें जना रेड्डी चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। जना रेड्डी का दावा है कि लोग उन्हें सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं

जना रेड्डी को तो कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया है लेकिन उनके बेटे के. जयवीर रेड्डी को कांग्रेस का उम्‍मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता जना रेड्डी ने कहा

जिस तरह से आप सभी मेरी जानकारी के बिना अचानक आए उसी तरह तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री का पद भी हमें अचानक से मिल सकता हैं। 36 साल की उम्र में विधायक बनने पर समर्थकों की जय-जयकार को याद करते हुए जना रेड्डी ने कहा कांग्रेस पार्टी में उनकी वरिष्ठता 55 साल की है। 'बिना किसी पद की आकांक्षा के मुझे अपने लंबे राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहने का अवसर मिला।गौरतलब है कि जना रेड्डी ने अविभाजित आंध्र प्रदेश में चार मुख्‍यमंत्रियों की कैबिनेट में मेत्री का कार्यभार संभाला है। सात बार के विधायक रह चुके जना रेड्डी 2014 में तेलंगाना विधानसभा में विपक्ष के पहले नेता बने थे।

हालांकि जना रेड्डी नागार्जुन सागर से 2018 और 2021 के उपचूनाव में भी हार गए थे, ये भी शायद वजह है कि कांग्रेस ने उन्‍हें इस चुनाव में टिकट नहीं दिया है/।

वहीं कांग्रेस के कुछ वरष्ठि नेताओ ने कहा जना रेड्डी की असामयिक टिप्पणियां पार्टी के लिए समस्‍या बन सकती है जब कि तेलंगाना चुनाव में कांग्रस सत्तारुढ़ बीआरएस से लड रही है और सत्‍ता में आना चाहती है।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं का कहना है कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्‍ता में आती है तो जीत का बड़ा श्रेय पाटर्ही के प्रदेश अध्‍याक्ष को जाएगा जिन्‍होंने तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को वस्तुतः पुनर्जीवित किया और इसे बीआरएस के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरने के स्तर पर लाया। इस प्रकार वह सीएम पद के लिए सबसे आगे दौड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही माना जा रहा है मुख्‍यमंत्री पद के नाम लेकर किसी भी विवाद से बचने के लिए कर्नाटक वाला पैटर्न अपनाते हुए कांग्रेस का मुख्‍यमंत्री चेहरा कौन होगा इसका ऐलान नहीं किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+