तेलंगाना चुनाव से पहले गुस्से में आकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन में आत्मदाह का किया प्रयास, Video
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पार्टियों के बीच टिकटों के बटंवारे को लेकर जमकर घमासान मचा हुआ है। वहीं कांग्रेस नेतृत्व ने अनिल कुमार गली के बजाय अवुला राजनी रेड्डी को नरसापुर से टिकट देकर उम्मीदवार बनाया तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचा दिया।
नरासापुर नेता अनिल के समर्थकों ने धरना-प्रदर्शन किया और पार्टी के टिकट आवंटन से नाराज होकर निराशा जताई। वहीं इस विरोध के बीच एक असंतुष्ट कार्यकताओं ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल डाल कर आत्मदाह करने लगा। वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उसे बड़ी मुश्किल से रोक पाने में कामयाब हुए।

बता दें टीपीसीसी नेता मलिकार्जुन खड़गे संगारेड्डी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वहीं नरसापुर के कांग्रेस नेता अनिल कुमार गली के समर्थकों ने रविवार को गांधी भवन में आत्मदाह का प्रयास किया क्योंकि नेता को पार्टी का टिकट नहीं दिया गया था।
कथित तौर पर अनिल कुमार गल ने राजी रेड्डी पर बीआरएस उम्मीदवार सुनीता लक्ष्मा रेड्डी के लिए गुप्त रूप से खेलने का आरोप लगाया। इससे पहले, गली पाटनचेरु से टिकट मिलने की उम्मीद कर रहे लेकिन उन्होंने अपना पूरा ध्यान नरसापुर पर केंद्रित कर दिया था
हालांकि कांग्रस आलाकमान ने गली को टिकट ना देक सबक सिखाया है क्योंकि वो धमकी दे रहे कि अगर उनकी मांगे नहीं मांगी कई तो पार्टी को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
टिकट ना मिलने पर उनके समर्थकों ने गांधी भवन पर कांग्रेस अलाकमान के खिलाफ नारे लगाए। वहीं उनमें से कुछ कार्यकर्ता आत्मदाह करने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद बाकी कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका।
Followers of Anil Kumar Gali, protested at the state #Congress HQ, #GandhiBhavan, in #Hyderabad, after he was denied a ticket from Narsapur. Some of them were allegedly attempted self-immolation by pouring petrol.#TelanganaElections2023 #TelanganaAssemblyElections2023 pic.twitter.com/hd8nwb40Nr
— Surya Reddy (@jsuryareddy) October 29, 2023
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications