तेलंगाना चुनाव: दशहरें के बाद भाजपा जारी करेगी उम्मीदवरों की दूसरी लिस्ट
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 52 चुनावी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा ने सभी जातियों और समुदायों के उम्मीदवारों को शामिल किया है। वहीं भाजपा तेलंगाना की बाकी सीटों के उम्मीदवारों की दूसरी सूची दशहरें के बाद जारी कर देगी।

ये जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने दी। उन्होंने बताया किेष निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा दशहरा के बाद की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने बताया पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व टी राजा सिंह द्वारा की गई कथित निंदनीय टिप्पणियों के संबंध में दिए गए स्पष्टीकरण से आश्वस्त हुआ जिसके बाद उन्हें इस बार गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पार्टी नेतृत्व ने उनका निलंबन भी रद्द कर दिया है।
बता दें भाजपा ने रविवार को जो उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है उसमें तीन सांसदों, तीन मौजूदा विधायकों, 11 पूर्व विधायकों, तीन पूर्व सांसद, पूर्व और वर्तमान नगरपालिका अध्यक्षों, ZPTC सदस्यों और अन्य जनप्रतिनियों को चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा हम तेलंगाना चुनावों में बीआरएस सरकार विरोध लहर को भापजा के पक्ष में बदल देंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बीआरएस और कांगेस जुड़वा हैं जो राजनीति में भ्रष्टाचार और परिवार वाद का शासन के उदाहरण हैं। तेंलंगाना के वोटरों से भाजपा को वोट देकर चुनाव जिताने के लिए रेड्डी ने अपील की।
इसके साथ ही रेड्डी ने बीआरएस पर विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकाने और झूठे मामले थोपने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से कहा कि वे बीआरएस के दबाव में न आएं और निष्पक्ष तरीके से काम करें।












Click it and Unblock the Notifications