तेलंगाना: पीएम मोदी के सामने बंदी संजय के लिए लगे CM, CM के नारे, बंदी हुए असहज, कर दिया ये इशारा
पीएम मोदी के सामने बंदी संजय के लिए लगे सीएम, सीएम के नारे, बंदी ने उंगली मुंह पर रखकर चुप रहने का किया इशारा
तेलंगाना विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। पीएम मोदी सोमवार को करीमनगर में आयोजित बीजेपी सकल जनुला विजय संकल्प सभा में पहुंचे थे। करीमनगर भाजपा के तेज तर्रार सांसद बंदी संजय कुमार का है। जो भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सांसद बंदी संजय कुमार को भी भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और करीमनगर के सांसद बंदी संजय कुमार मुख्यमंत्री शब्द सुनते ही असहज हो जाते हैं।

ये बात एक फिर सोमवार को पीएम मोदी के कार्यक्रम में देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले मंच पर बंदी संजय कुमार मंच आए। जब उन्होंने दर्शकों की ओर हाथ उठा कर अभिवादन किया तो उनके प्रशंसकों और बैठक में भाग लेने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'सीएम...सीएम...सीएम' के नारे लगाए। संजय कुमार ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुंह पर उंगली से इशारा कर उनसे 'सीएम' के नारे बंद करने का कहा।
गौरतलब है कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद बंदी संजय कुमार ने कुछ दिन पहले खुले तौर पर कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सीएम के नारे लगाने के कारण उन्होंने अपना प्रदेश अध्यक्ष पद खो दिया।
सांसद ने नवंबर के दूसरे सप्ताह में मंचेरियल जिले के खानापुर निर्वाचन क्षेत्र के जन्नाराम में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेते हुए तब ये टिप्पणी की थी।












Click it and Unblock the Notifications