तेलंगाना चुनाव 2023: हैदराबाद में शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने का DEO दिया गया आदेश
तेलंगाना विधान चुनाव की तारीख का ऐलान करने के बाद चुनाव आयोग जमकर सख्ती बरत रहा है। वहीं अब जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और जीएचएमसी आयुक्त डी रोनाल्ड रोज ने अधिकारियों को शहर में शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया है।

इसके साथ ही यूपीआई से मनी ट्रांसफर की जांच भी करवानी शुरू की जा चुकी है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि अगर 10 लाख रुपये से अधिक नगद लेनदेन होती पाई जाती हे तो आयकर विभाग कार्रवाई करेगा। डीईओ ने बताया कि इन कैमरों की निगरानी जीएचएमसी मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष से की जाएगी।
बता दें बैंकों, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) और एंटी-नारकोटिक्स ब्यूरो, आयकर और सतर्कता विभागों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की गई।
इस बैठक में अधिकारियों को शहर का संचालन करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा चुनाव के दौरान लागू की गई आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) प्रवर्तन के तहत पार्सल और कोरियर का बृहद रूप से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। रोनाल्डो ने कहा हैदराबाद से नगदी और शराब की सप्लार्ह रोकने के लिए चुनाव अधिकारियों द्वारा जिला सीमाओं पर निगरानी गतिविधियां बड़े पैमाने पर की जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि उत्पाद शुल्क अधिकारियों द्वारा 18 सिंगल जांच चौकियों और गोदामों पर जांच की जाएगी और हॉट स्पॉट की जांच की जाएगी। इसके सज्ञथ ही डीईओ ने सभी गोदामों की जांच करने और सीसीटीवी कैमरे लग जाए इसके लिए अधिकारियों( को आदेश दिया है
डीईओ ने बताया कि आईटी विभाग धन के ट्रासफर का हिसाब रखेगा। इसके अलावा यूपीआई प्लेटफॉर्म (गूगल पे, फोन पे, पेटीएम) के जरिए पैसों के ट्रांसफर का विवरण जानने का भी आदेश दिया है।
उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपये से अधिक के नकद लेनदेन पर आयकर विभाग कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही अधिकारियों को आदेश दिया अवैध रूप से लाई गई नगदी को जब्त किया जाना चाहिए। संदिग्ध नगदी के लेनदेन को नेविगेट करने का भी आदेश दिया है। इसके अलावा अवैध रूप से लाए जा रहे सोने औक्र चांदी पर नजर रखने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications