तेलंगाना चुनाव 2023: इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए BRS नहीं घोषित कर सकी है उम्मीदवार, अनिश्चितता बरकरार
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा के कई महीनें पहले राज्य की सत्तारूढ़ बीआरएस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी थी। वहीं जिन तीन विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा में देरी के कारण कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

नरसापुर, गोशामहल और नामपल्ली अन्य निर्वाचन क्षेत्र हैं जहां बीआरएस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के दो महीने बाद भी बीआरएस इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों मे उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं कर सकी वहीं एक निर्वाचन क्षेत्र में अपने उम्मीदवार के बदलाव की चर्चा हो रही है।
बता दें बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने चुनाव की तारीख की घोषणा से 45 दिन पहले 21 अगस्त को 119 निर्वाचन क्षेत्रों में से 115 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। तेलंगाना में लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने के लिए आश्वस्त केसीआर ने सभी मौजूदा विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा हैं वहीं कामारेड्डी समेत आठ मौजूदा विधायकों को टिकट देने से इनकार कर दिया था।
बीआरएस के मौजूदा विधायक मयनामपल्ली हनुमंत राव को मल्काजगिरी निर्वाचन क्षेत्र से केसीआर ने फिर से टिकट दिया है लेकिन नाराजगी के कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया क्योंकि मेडक से उनके बेटे रोहित राव को पार्टी टिकट देने की उनकी मांग केसीआर ने टिकट नहीं दिया। पिता-पुत्र दोनों ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं जिन्हें कांग्रेस ने क्रमशः मल्काजगिरी और मेडक से टिकट देकर बीआरएस के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है।
वहीं मल्ज्कागिरी से हनुमंत राव की जगह बीआरएस ने राजशेखर रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी के दामाद, राजशेखर रेड्डी ने 2019 में बीआरएस उम्मीदवार के रूप में मल्काजगिरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए थे।
जनगांव निर्वाचन क्षेत्र से भी अभी उम्मीदवार की घोषणा बीआरएस ने नहीं की है मौजूदा विधायक मुथिरेड्डी यादगिरी रेड्डी इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी पर दबाव बना रहे हैं जबकि पार्टी एमएलसी पी. राजेश्वर रेड्डी मैदान में उतरना चाहते थे। बीआरएस द्वारा यादगिरी रेड्डी को तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) का अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद एक समझौता हुआ।












Click it and Unblock the Notifications