तेलंगाना में फिल्मी हस्तियों के सहारे जनाधार बढ़ाने में जुटी भाजपा, पार्टी में शामिल हुईं जयसुधा लड़ेगी चुनाव
Telangana elections 2023: BJP engaged in increasing mass base with the help of film personalities in the state
Telangana elections 2023: तेलंगाना में इस साल के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कर्नाटक चुनाव में करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी पड़ोसी राज्य तेलंगाना में जीत हासिल करने के लिए सारे प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में अब तेलंगाना में अब भापजा फिल्मी सितारों के सहारे जनाधार बढ़ाने की कवायद में जुट चुकी है।

एक्ट्रेस जयसुधा भाजपा में हुईं शामिल
अभिनेत्री जयसुधा भी भाजपा ज्वाइन करने वाली तेलुगु फिल्म हस्तियों की सूची में शामिल हो गईं हैं। वहीं खबर है कि भारतीय जनता पार्टी जयसुधा को सिकंदराबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतार सकती है।
जीविता राजशेखर भी लड़ सकती हैं चुनाव
इनके अलावा एक्ट्रेस जीविता राजशेखर को जुबली हिल्स से टिकट मिलने की उम्मीद है। पार्टी को उम्मीद है कि इन मशहूर हस्तियों की लोकप्रियता से चुनावी लाभ मिलेगा।
फिल्मी हस्तियों से संपर्क साध रही है भाजपा
वोटरों को साधने के लिए भाजपा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की प्रमुख हस्तियों तक पहुंच रही है। हालांकि ये भाजपा की ये सिग्नेचर स्टाइल रही है। जैसे-जैसे तेलंगाना चुनाव नजदीक आ रहे हैं भाजपा में फिल्मी हस्तियों को खासी अहमियत दी जाती रही है।
चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो चुकी हैं ये फिल्मी हस्तियां
हाल ही में पूर्व विधायक जयसुधा कपूर को दिल्ली में आयोजित एक औपचारिक प्रेरण समारोह में पहुंची थी। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेता भी मौजूद थे। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की जयसुधा से पहले जीविता राजशेखर, कविता, माधविलता और विजयशांति भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
शाह ने इस एक्टर से की थी मुलाकात
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले साल अगस्त में अभिनेता जूनियर एनटीआर से मुलाकात की थी। जिसके बाद जूनियर एनटीआर की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) से दूरी के कारण सामने आए थे। इसके अलावा जेपी नड्डा ने एक्टर नितिन से भी मुलाकात की,निनित के खासकर निज़ामाबाद जिले से संबंधों को देखते हुए तेलंगाना के राजनीतिक हलकों में दिलचस्पी और बढ़ गई।
पीएम मोदी से इस मेगास्टार से हुई थी मुलाकात
इनके अलावा मेगास्टार और पूर्व केंद्रीय मंत्री के चिरंजीवी ने 4 जुलाई, 2022 को आंध्र प्रदेश के भीमावरम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। वहीं भाजपा ने एसएस राजामौली के पिता फिल्म स्क्रिप्ट राइटर और निर्देशक विजयेंद्र प्रसाद को शामिल किया था।
हालांकि जानकारों का मनाना है कि फिल्मी ग्लैमर को राजनीति में इस्तेमाल करने की भाजपा की रणनीति तेलंगाना में उतना प्रभाव नहीं डाल पाएगी जितना आंध्र प्रदेश, कर्नाटक या तमिलनाडु में है।












Click it and Unblock the Notifications