तेलंगाना में भाजपा और ओवैसी में दिखा असली कांटे का मुकाबला, जानिए सीटों में कौन-किस पर पड़ा भारी?

Telangana Election Result 2023: तेलंगाना में सभी 119 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई। कांग्रेस ने तेलंगाना में प्रचंड जीत दर्ज की है। उन्होंने बीआरएस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस पहली बार पूर्ण बहुमत से तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है।

कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीआरएस पार्टी केवल 39 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी ने 8 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 7 सीटें मिली हैं।

Telangana election result 2023 close fight BJP aimim asaduddin Owaisi congress full majority

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हुए थे। जिसमें से उन्हें 7 सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी 111 सीटों और जन सेना 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारी थी। बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस 118 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। उन्होंने सिर्फ एक सीट अपनी सहयोगी सीपीआई को दी थी। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की।

इन सीटों पर एआईएमआईएम ने दर्ज की जीत

सीट उम्मीदवार
याकुतपुरा जफर हुसैन ए
नामपल्ली मोहम्मद माजिद हुसैन
मलकपेट अहमद बिन अब्दुल्लाह
कारवां कौसर मोहिउद्दीन
चन्‍द्रायनगुट्टा अकबरुद्दीन ओवैसी
चारमिनार मीर जुल्फिकार अली
बहादुरपुरा मोहम्मद मुबीन

इन सीटों पर रहा बीजेपी का जलवा

सीट उम्मीदवार
आदिलाबाद पायल शंकर
अरमुर पैडी राकेश रेड्डी
गोशमहल टी. राजा सिंह
कामारेड्डी कटिपल्ली वेंकट रमना रेड्डी
मुधोले रामा राव पवार
निर्मल ए. महेश्वर रेड्डी
निज़ामाबाद (शहरी) धनपाल सूर्यनारायण
सिरपुर पलवई हरीश बाबू

यह भी पढ़ें- Telangana Results: तेलंगाना में कांग्रेस के नए CM की ताजपोशी कब? जानें रेवंत रेड्डी ने पुलिस को बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+