तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस के मुसलमान नेता ने भाजपा के खिलाफ चला मुस्लिम कार्ड, कर्नाटक तक मचा कोहराम

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने मुसलमानों के संबंध में बीजेपी के खिलाफ एक ऐसा बयान दिया है, जिसपर काफी विवाद शुरू हो गया है। लगता है कि वह बीजेपी के खिलाफ बोलकर तेलंगाना चुनाव में मुस्लिम वोट बैंक को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

जमीर अहमद खान ने तेलंगाना में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि उनकी पार्टी ने एक मुसलमान व्यक्ति यूटी खादर को कर्नाटक में राज्य विधानसभा का स्पीकर बनाया, जिन्हें 'बड़े-बड़े' बीजेपी के नेता सलाम करते हैं और 'साहब नमस्कार' कहते हैं।

congress leader in controversy

तेलंगाना में मुसलमानों को लेकर कांग्रेस की कर रहे थे बखान
खान कर्नाटक में सिद्दारमैया सरकार में हाउसिंह, वक्फ और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं। तेलंगाना में कांग्रेस के लिए प्रचार करने के दौरान वह ये बता रहे थे कि अबतक कोई भी मुसलमान कर्नाटक के इतिहास में विधानसभा स्पीकर नहीं बन पाया था। लेकिन, इस बार कांग्रेस पार्टी ने मुसलमान को यह पद देकर समुदाय का सम्मान किया है।

'बीजेपी के बड़े-बड़े नेता मुस्लिम स्पीकर को साहब नमस्कार कहते हैं'
खान तेलंगाना में सभा में मौजूद लोगों को बता रहे थे, 'कर्नाटक के इतिहास में कोई भी (मुस्लिम व्यक्ति) विधानसभा का स्पीकर नहीं बन पाया था। कांग्रेस पार्टी ने यूटी खादर को विधानसभा का स्पीकर बनाया। आज बीजेपी के बड़े से बड़े नेता खादर के सामने खड़े होकर 'साहब नमस्कार' कह रहे हैं। उन्हें किसने बनाया? यह कांग्रेस है।'

'कांग्रेस से 9 मुस्लिम जीते और कांग्रेस ने 5 को पावर दिया'
यही नहीं उन्होंने कांग्रेस में मुसलमानों को कितना सम्मान मिलता है यह बताने की कोशिश में कहा कि मई में हुए चुनावों में जिन 17 मुसलमानों को टिकट दिया गया था, उनमें से 9 जीते और उनमें से भी 5 को 'पावर' दिया गया है।

विवाद शुरू होने पर दी सफाई
जब कांग्रेस के इस मंत्री की चारों ओर से आलोचनाएं शुरू हो गईं तो उन्होंने सफाई देने की कोशिश की कि वह तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी में मुसलमानों को मिलने वाले सम्मान की बात कर रहे थे और उन्होंने किसी भी पार्टी के विधायकों का अपमान नहीं किया है।

किसी के लिए भी अपमानजनक बात नहीं की- खान की सफाई
उनकी ओर से सफाई वाला बयान उनके कार्यालय से जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि तेलंगाना विधानसभा चुनावों में स्टार कैंपेनर होने के नाते खान ने किसी भी तरह से किसी व्यक्ति या पार्टी के विधायकों के लिए अपमानजनक तरीके से बात नहीं की है।

'कांग्रेस ने मुसलमान को दिया बड़ा सम्मान'
इस बयान के मुताबिक, 'कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम समुदाय को बहुत ही बड़ा सम्मान दिया है और प्रदेश के इतिहास में पहली बार स्पीकर का पद दिया गया है। विधानसभा में कांग्रेस, बीजेपी और जनता दल (सेक्युलर) के सभी एमएलए स्पीकर को माननीय स्पीकर कहकर संबोधित करेंगे। इतने शीर्ष पद पर पहुंचने का मौका कांग्रेस पार्टी ने दिया है।'

यही नहीं कांग्रेस नेता का कहना है कि कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र येदियुरप्पा और अन्य नेताओं ने उनके बयान को 'गलत' पढ़ा है और विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+