तेलंगाना चुनाव: बीआरएस नेता केटीआर ने कांग्रेस को बताया 'चोर' और धोखेबाज टीम

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सत्‍ता हासिल करने के लिए बीआरएस युद्ध स्‍तर पर प्रचार कर रही है। वहीं बीआरएस सरकार के मंत्री और कार्यकारी अध्‍यक्ष केटी रामा राव ने चुनावी जनसभा में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है।

kcr

इसके साथ ही केटीआर ने तेलंगाना कांग्रेस अध्‍यक्ष ए रेवंत रेड्डी के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। नोट के बदले वोट मामले में रेवंत रेड्डी की कथित संलिप्तता का हवाला देते हुए केसीआर ने उन्हें "420" (धोखेबाज) करार दिया है।

केटी रामा राव ने कांग्रेस द्वारा बीआरएस की बी टीम बताने को लेकर जमकर हमला बोलते हुए कहा कांग्रेस कुछ और नहीं बल्कि एक 'सी' टीम है यानी घोटालों के ए से जेड तक में शामिल एक चोर टीम है। इसके साथ ही केटीआर ने कांग्रेस ने वंशवादी राजनीति का प्रतीक होने और कई पीढ़ियों तक देश पर शासन करने के लिए गांधी-नेहरू परिवार पर कटाक्ष किया।

केटीआर ने तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रेवंत रेड्डी को कांग्रेस में भाजपा का गुप्तचर बताते हुए कांग्रेस को चेतावनी दी कि एक दिन रेवंत कांग्रेस के विधायकों को लेकर भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

इसके साथ ही बीआरएस के कार्यकारी अध्‍यक्ष केटी रामा राव ने कहा आपने गांधी भवन गोडसे को दिया इसके साथ ही उन्‍होेंने राहल गांधी को सलाह दी कि वो पता करें कि सलाह दी कि क्या कैश-फॉर-वोट घोटालेबाज जो पहले से ही नकद, जमीन और अन्य लाभों के लिए टिकट बेच रहा है? कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रेवंत को घेरते हुए केसीआर ने कहा कि वो कांगेस को बेच देगा।

केटीआर ने दिव्यांगों से आगामी चुनावों में बीआरएस के लिए वोट करने के आग्रह किया। उन्‍होंने बताया कि केसीआर सरकार ने तेलंगाना में बीते साढ़े नौ साल में विकलांग पेंशन पर 10,300 करोड़ रुपये खर्च किए, जिससे 5.65 लाख लोगों को फायदा हुआ। तेलंगाना में सरकार द्वारा दिव्यांगों को4,016 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाती है जिसे राज्य में दोबारा बीआरएस की सरकार आने पर 6,016 रुपये कर दिया जाएगा।

केटीआर ने बताया कि गुजरात में भाजपा सरकार महज 47,034 विकलांग व्यक्तियों को उनकी विकलांगता की डिग्री के आधार पर 600 रुपये से 1,000 रुपये तक पेंशन दे रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार 1.25 लाख दिव्यांगों को पेंशन महज 200 रुपये दे रही है और कर्नाटक में कांग्रेस सरकार दिव्‍यांगों को पेंशन 1100 रुपये दे रही है।

बीआरएस नेता ने वोटरों को कांग्रेस पार्टी के 4,000 रुपये पेंशन देने के वादे को लेकर धोखा ना खाने की सलाह दी। इसके साथ ही केटीआर ने बीआरएस सरकार द्वारा तेलंगाना में विकलांगों के लिए कल्याण लक्ष्मी/शादी मुबारक योजनाओं के जरिए 2.25 लाख रुपये से लेकर 1.25 लाख तिपहिया वाहन, स्कूटर, 2.75 लाख बैटरी कुर्सियाँ और साइकिल, 3 से 4 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को उजागर किया। उन्‍होंने कहा बीआरएस सरकार राज्‍य में तीसरी बार सरकार बनने के बाद दिव्‍यांगों के लिए और भी योजनाएं लागू करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+