Telangana Election: भाजपा ने तेलंगाना चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, जानिए कौन-कौन शामिल?
Telangana Assembly Election 2023 BJP List: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव-2023 के लिए 14 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी की है। भाजपा ने गणेश नारायण को सिकंदराबाद छावनी से मैदान में उतारा है। बेल्लमपल्ली से कोय्यला इमामी को टिकट दिया गया है। वहीं दुग्याला प्रदीप को पेद्दापल्ली से चुनावी मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने मल्काजगिरी से रामचंदर राव, संगारेड्डी से देशपांडेय राजेश्वर राव को मैदान में उतारा है।
भाजपा ने आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए चार सूचियों में 100 उम्मीदवारों के नामों की पहले ही घोषणा कर दी थी। विधानसभा में 119 सीटें हैं।

भाजपा और अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण की जन सेना, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की दोनों पार्टियां 2023 के तेलंगाना चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ेंगे। इनके बीत सीट-साझाकरण समझौता भी किया हया है।
भाजपा की 52 उम्मीदवारों की पहली सूची में इसके पूर्व तेलंगाना अध्यक्ष बंदी संजय कुमार सहित तीन लोकसभा सांसदों का नाम शामिल है। अमित शाह ने 10 अक्टूबर को आदिलाबाद में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करके भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत की।
Bharatiya Janata Party (BJP) releases a list of 14 candidates for the ensuing General Elections to the Legislative Assembly of Telangana. pic.twitter.com/y2vVKDlgzO
— ANI (@ANI) November 10, 2023
पहली लिस्ट में कई फायर ब्रांड नेता
अपनी पहली सूची में भाजपा ने अपने फायरब्रांड हिंदुत्व नेता टी राजा सिंह को पैगंबर मोहम्मद के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए पिछले साल उनके निलंबन को रद्द करने के बाद उनको गोशामहल सीट से टिकट दिया है। इसके चुनाव समिति के प्रमुख इटेला राजेंदर को हुजूराबाद से मैदान में उतारा गया है, जिस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व बीआरएस नेता निवर्तमान विधानसभा में करते हैं।
बंदी संजय कुमार को करीमनगर से और दो अन्य सांसदों, सोयम बापू राव और धर्मपुरी अरविंद को बोथ और कोरातला से मैदान में उतारा गया है।
राज्य से भाजपा के चार लोकसभा सांसद हैं। केंद्रीय मंत्री और इसके प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी एक और सांसद हैं जिनका नाम पहली सूची में शामिल नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications