तेलंगाना: डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा में लगाई गई आग, इलाके में तनाव
हैदराबाद, 1 अप्रैल: तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को स्थापित करने को लेकर दो गुटों में हिंसा हुई है। जिसके बाद डॉ अंबेडकर की प्रतिमा को भी आग लगा दी गई। जोगुलम्बा गडवाल जिले के इरकिचेडु गांव में शुक्रवार को ये घटना हुई है। जिसके बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

इरकिचेडु गांव में कुछ लोगों ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की स्थापना की है। वहीं एक दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा है। शुक्रवार को डॉ अंबेडकर की प्रतिमा लगाने का विरोध कर रहे गुट ने प्रतिमा आग के हवाले कर दिया गया, जिसके चलते दोनों गुटों में झड़प भी हुई।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की मौजूदगी में डॉ अंबेडकर की मूर्ति को आग लगाई गई। मौके पर मौजूद एक पुलिस निरीक्षक भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। शांति सुनिश्चित करने और किसी भी तरह की झड़प को रोकने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रतिमा लगाने का विरोध कर रहे लोगं का कहना है कि ग्राम पंचायत मूर्ति को एक मंदिर के सामने स्थापित कर रही है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं।
शिवाजी की मूर्ति को लेकर भी हुआ था विवाद
तेलंगाना के बोध में हाल ही में शिवाजी की प्रतिमा लगाने को लेकर भी गो गुटों में झड़प हुई थी। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया था। निजामाबाद जिले के बोधन में शिवाजी की प्रतिमा लगाने और इसके विरोध में दो पक्षों में ये विवाद हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications