तेलंगाना: ईडी अधिकारी के सामने पेश हुए कांग्रेस नेता विवेक वेंकटस्वामी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हो रही जांच
Telangana News: चेन्नूर कांग्रेस विधायक जी विवेक वेंकटस्वामी 18 जनवरी को हैदराबाद में प्रवर्थन निदेशालय(ईडी) के अधिकारियों के सामने पेश हुए। हाल ही में संपन्न हुए तेलंगाना विधानसभा चुनावों की पूर्व संध्या पर उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। इसी सिलसिले में वे ईडी अधिकारियों के सामने पेश हुए।
कांग्रेस विधायक जी विवेक वेंकटस्वामी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है। पूर्व संसद सदस्य विवेक वेंकटस्वामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा से अलग होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। नवंबर 2023 में ईडी अधिकारियों ने विसाका इंडस्ट्रीज के कार्यालयों में तलाशी ली थी।

एफआईआर के आधार पर ईडी ने वेंकटस्वामी के खिलाफ जांच शुरू की
सैफाबाद पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर ईडी ने वेंकटस्वामी के खिलाफ मामला शुरू किया था। पुलिस के अनुसार तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने 13 नवंबर को विसाका इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और विजिलेंस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के बीच 8 करोड़ रुपये के लेनदेन की जांच की।
खाते में मौजूद 8 करोड़ रुपये को कर दिया फ्रीज
उन्होंने पूछताछ के दौरान उसके खाते में मौजूद 8 करोड़ रुपये को फ्रीज कर दिया। कथित तौर पर पैसा विसाका इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक (बेगमपेट शाखा) खाते से विजिलेंस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के आईडीबीआई बैंक (बशीरबाग शाखा) खाते में स्थानांतरित किया गया था।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'दिल्ली में लड़ाई और बाहर उनके साथ', गौतम अडानी से गले मिलने पर KTR का CM रेवंत रेड्डी पर हमला












Click it and Unblock the Notifications