तेलंगाना कांग्रेस ने केसीआर सरकार की आलोचना के लिए लगाया नकली एटीएम, नाम रखा 'कालेश्वरम एटीएम'

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा इससे पहले सत्‍तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस, भाजपा के बीच जमकर आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो चुका है। वहीं तेलंगाना कांग्रेस पार्टी ने भारत राष्ट्र समिति और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की आलोचना करने के लिए एक नकली एटीएम लगाया है, जिसका नाम 'कालेश्वरम एटीएम' रखा गया है।

congress atm

कांग्रेस ने सीएम बीआरएस के खिलाफ अपने इस अभियान के लिए "कालेश्वरम भ्रष्टाचार राव" का नारा भी बनाया है। इस अभियान के तहत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि बीआरएस सरकार ने तेलंगाना में गोदावरी नदी पर कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना से 1,00,000 करोड़ रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया है

कांग्रेस ने दावा किया किया 2022 की बाढ़ के कारण इस प्रोजेक्‍ट को भारी नुकसान हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार मेदृीगड्डा में कलेश्ववर बैराज के अंदर एक बैराज क्षतिग्रस्‍त हो गया था।

राज्‍य और केंद्रीय कांग्रेस के नेताओं ने कई बार आरोप लगाया कि केसीआर और उनके परिवार ने 1 लाख करोड़ रुपये निकालने के लिए कालेश्ववर प्रोजेक्‍ट का इस्‍तेमाल एटीएम की तरह किया।

कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि तेलंगाना सीएम केसीआर ने जन 2019 मेंभूपालपल्ली जिले में कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्‍ट का उद्घाटन किया जिसे दुनिया का सबसे बड़ा मल्टी-स्टेज लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्‍ट बतायया गया, जो शुरूआत से ही विवादों में रहा।

वहीं पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने तेलंगाना सरकार पर हमला करते हुए दावा किया कि राज्‍य में बाल विवाह का दर्ज रिकार्ड बहुत खतरनाक है,मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव को इसके लिए अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए।
उन्‍होंने कहा जो तथ्‍य सामने आए हैं उसमें सच्‍चाई सामने आई है कि वर्तमान सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

उन्‍होंने कहा बाल विवाह का रिकॉर्ड तेलंगाना में चिंताजनक है ये'अंतर्राष्ट्रीय शर्म की बात है कि हम अपने बच्‍चों की रक्षा नहीं कर पास रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+